वरुण और अनुष्का की फिल्म 'सुई धागा' का गाना आपको नयी उम्मीद देगा !

    वरुण और अनुष्का की फिल्म 'सुई धागा' का गाना आपको नयी उम्मीद देगा !

    वरुण धवन और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म 'सुई धागा' 28 सितम्बर को सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है। उए फिल्म मौजी और ममता नामक एक जोड़ी की कहानी है, जो एक छोटे से गाँव में अपने दम पर कपड़ों का कारखाना खोलते हैं और रोजी-रोटी कमाते हैं। इस सबमें काफी मेहनत लगती है और मौजी को कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है।

    वरुण और अनुष्का की फिल्म 'सुई धागा' का गाना आपको नयी उम्मीद देगा !

    वरुण और अनुष्का इस फिल्म के धड़ल्ले से प्रचार कर रहे हैं। आपको मुंबई के हर कोने में एक ना एक सुई धागा का पोस्टर या धागे टंगे ज़रूर दिखेंगे। इसके अलावा अनुष्का और वरुण अलग-अलग शहर जाकर और सोशल मीडिया पर फिल्म का प्रचार कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को पसंद आया था और इसका पहला गाना चाव लगा सभी का फेवरेट बन चुका है। अब इसका नया गाना रिलीज़ हो चुका है, जिसका नाम है खटर पटर है।

    वरुण और अनुष्का की फिल्म 'सुई धागा' का गाना आपको नयी उम्मीद देगा !

    इस गाने में आप मौजी बने वरुण धवन और ममता बनी अनुष्का शर्मा को अपने कपड़ों के बिज़नस की शुरुआत करते और उसे आगे बढ़ाते देखेंगे। ये गाना लोगों को प्रेरणा देने के लिए ही बना लगता है। कपड़ों का बिज़नस करने चले मौजी और ममता की मेहनत और गाँव वालों का साथ उन्हें कैसे आगे बढ़ता है ये आपको देखने को मिलेगा। साथ ही आपको जीवन में उम्मीद रखने और मेहनत करने का प्रोत्साहन भी ये गाना देता है।

    वरुण और अनुष्का की फिल्म 'सुई धागा' का गाना आपको नयी उम्मीद देगा !

    इस गाने को सिंगर पापोन ने गाया है और इसका म्यूजिक अनु मालिक ने दिया है। फिल्म 'सुई धागा' को डायरेक्टर शरत कटारिया ने बनाया है।

    वरुण और अनुष्का की फिल्म 'सुई धागा' का गाना आपको नयी उम्मीद देगा !

    देखिये फिल्म का नया गाना यहाँ -