फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' का ट्रेलर देखकर आपको कई फिल्मों की याद आयेगी, मज़ा बिल्कुल नहीं आएगा !

    फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' का ट्रेलर देखकर आपको कई फिल्मों की याद आयेगी, मज़ा बिल्कुल नहीं आएगा !

    कभी सोचा है कि अगर फिल्म रंझाणा, बद्रीनाथ की दुल्हनिया और हाफ गर्लफ्रेंड को मिलाया जाए तो क्या होगा? फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' का ट्रेलर बनेगा !

    अक्षय कुमार के दर्शकों को लन्दन घुमाने के बाद बॉलीवुड ने इसका सीक्वल बनाने का फैसला किया और सोचा क्यों ना स्केल को बढ़ाते हुए फिल्म का नाम 'नमस्ते इंग्लैंड' रखा जाए। इस फिल्म में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं और इसका ट्रेलर आ चुका है। फिल्म की दो प्रेमियों के बारे में है, जो शादी करना चाहते हैं लेकिन लड़की का परिवार इनके खिलाफ है। ये दोनों किसी तरह शादी करते हैं लेकिन फिर लड़की लड़के को छोड़कर लन्दन चली जाती है।

    फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' का ट्रेलर देखकर आपको कई फिल्मों की याद आयेगी, मज़ा बिल्कुल नहीं आएगा !

    अब बात करते हैं ट्रेलर में दिखाए गए सीन्स के बारे में। ट्रेलर की शुरुआत होती है होली के सीन से, जिसे देखकर लगता है कि मेकर्स ने सोनम कपूर और धनुष की फिल्म 'रंझाणा' को देखकर ये सीन शूट किया होगा। इसके बाद हमें अर्जुन और परिणीति की सुलझी लेकिन उलझाकर दिखाई प्रेम कहानी के बारे में कुछ कुछ पता चलता है। फिर परिणीति अर्जुन को छोड़कर लन्दन चली जाती है लेकिन दिखाया जाता है पेरिस का आईफिल टावर, जो लन्दन में तो बिल्कुल नहीं है। इस सीन को देखकर आपकी वरुण और आलिया की फिल्म 'बदरीनाथ की दुल्हनिया' याद ना आ जाए तो कहना !

    फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' का ट्रेलर देखकर आपको कई फिल्मों की याद आयेगी, मज़ा बिल्कुल नहीं आएगा !

    आइये आपको याद दिलाते हैं फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड की। अगर आपने अर्जुन कपूर की फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड देखी है तो आपको याद होगा कि कैसे अर्जुन न्यूयॉर्क की सड़कों पर दौड़ते हैं और श्रद्धा को मिलना चाहते हैं। ऐसा ही कुछ 'नमस्ते इंग्लैंड' के ट्रेलर में हो रहे हैं। इसके अलावा ट्रेलर के डायलॉग बहुत खराब हैं। आप ट्रेलर को देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि मैं क्या बात कर रही हूँ।

    फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' का ट्रेलर देखकर आपको कई फिल्मों की याद आयेगी, मज़ा बिल्कुल नहीं आएगा !

    पता नहीं क्यों लेकिन अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा दोनों ही बहुत नकली तरीके से डायलॉग बोल रहे हैं। दोनों की बोली इतनी मीठी है कि अर्जुन के जोक आपको फनी नहीं लगेंगे और परिणीति का दुःख आपको बोर करेगा। ट्रेलर में असल में हो क्या रहा है ये समझना काफी मुश्किल है। ये ट्रेलर बहुत बिखरा हुआ है, जिससे आपको इसे देखने में बिल्कुल मज़ा नहीं आएगा।

    फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' का ट्रेलर देखकर आपको कई फिल्मों की याद आयेगी, मज़ा बिल्कुल नहीं आएगा !

    इस फिल्म में आपको सिंगर आतिफ असलम का नया गाना मिलगा, जो इसकी इकलौती अच्छी बात है!

    इस फिल्म को डायरेक्टर विपुल शाह ने बनाया है और ये 19 अक्टूबर 2018 को रिलीज़ होगी! देखिये ये ट्रेलर यहाँ -