प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी से पहले, उनका ये विडियो देखकर आपको प्यार की खूबसूरती महसूस होगी !

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी से पहले, उनका ये विडियो देखकर आपको प्यार की खूबसूरती महसूस होगी !

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जिंदगी में 2 दिसम्बर 2018 की तारीख हमेशा के लिए यादगार होने वाली है। अब से कुछ ही देर में उदयपुर के उमेद भवन पैलेस में प्रियंका और निक का प्यार, शादी के बंधन में बंध जाएगा। वैसे, शनिवार 1 दिसम्बर को इस जोड़े ने ईसाई परम्परा से शादी कर ली है और आज इनकी शादी हिन्दू रस्मो-रिवाज़ से होगी। इस जोड़े की शादी को और भी प्यारा बनाने के लिए वोग मैगज़ीन ने एक विडियो रिलीज़ किया है। 

    इस विडियो में प्रियंका और निक एक गेम खेलते हुए नज़र आ रहे हैं, जिसका नाम है ‘न्यूली वेड्स गेम’ यानी नए शादीशुदा लोगों की गेम। इस गेम को खेलते हुए प्रियंका और निक बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। इस गेम में प्रियंका और निक की केमिस्ट्री देखकर आपके दिल में भी प्यार उमड़ने लगेगा। गेम की कुछ मजेदार बातें ये थीं: निक को प्रियंका के साथ हुई डेट की हर बात बिल्कुल बारीकी से याद थी। प्रियंका ने क्या पहना था और उनका लिपस्टिक का कलर क्या था, यहां तक ! 

    प्रियंका ने बताया कि उन्हें निक का सर अपने पेट पर रख के प्यार करना बहुत पसंद है। जहां निक ने बताया कि प्रियंका की मम्मी का म्यूजिक में टेस्ट, प्रियंका से बेहतर है। तो प्रियंका ने बताया कि उन्हें निक और उनके भाइयों के बैंड का शुरूआती नाम संस ऑफ़ जोनस) पसंद नहीं था।

    यहां देखिए प्रियंका और निक की इस खूबसूरत गेम का विडियो: