रणवीर सिंह की फिल्म 'सिम्बा' की कहानी कुछ इस तरह होगी !

    रणवीर सिंह की फिल्म 'सिम्बा' की कहानी कुछ इस तरह होगी !

    रणवीर सिंह की फिल्म 'सिम्बा' की कहानी कुछ इस तरह होगी !

    रणवीर सिंह की फिल्म ‘सिम्बा’ का ट्रेलर सोमवार को रिलीज़ हुआ और इस ट्रेलर को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। ‘सिम्बा’ में रणवीर सिंह एक पुलिस वाले की भूमिका निभा रहे हैं और उनके साथ लीड रोल में सारा अली खान नज़र आएंगी।

    ‘सिंघम’ जैसी ज़बरदस्त सुपरकॉप फिल्म बनाने वाले रोहित शेट्टी ने ‘सिम्बा’ को डायरेक्ट किया है। ‘दबंग’ और ‘आर. राजकुमार’ जैसी फिल्मों में विलेन की भूमिका निभाने वाले सोनू सूद एक बार फिर ‘सिम्बा’ में विलेन बनकर लौट रहे हैं। ‘सिम्बा’ का ट्रेलर देखने के बाद से ही लोगों में ये जानने की बहुत तेज़ इच्छा है कि आखिर इस फिल्म की कहानी क्या है। (अगर आपको स्पॉइलर्स से डर लगता है तो प्लीज़ आगे न पढ़ें)

    रणवीर सिंह की फिल्म 'सिम्बा' की कहानी कुछ इस तरह होगी !

    आपको बता दें कि ‘सिम्बा’, तेलुगु की सुपरहिट फिल्म ‘टेम्पर’ का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में तेलुगु के सुपरस्टार जूनियर एन टी आर ने काम किया था। ‘टेम्पर’ की कहानी ऑडियंस को बहुत पसंद आई थी और इसी लिए रोहित शेट्टी ने इसे हिंदी में बनाने का फैसला किया। ‘सिम्बा’ की कहानी बहुत हद तक ‘टेम्पर’ की कहानी पर आधारित होगी।

    रणवीर सिंह की फिल्म 'सिम्बा' की कहानी कुछ इस तरह होगी !

    ‘टेम्पर’ की कहानी एक इंस्पेक्टर दया पर आधारित थी। दया अपनी पुलिस की वर्दी के दम पर लोगों से कमाई करता है और इसी लिए एक बहुत बड़े लोकल गुंडे से उनका बहुत पक्का वाला सम्बन्ध है। एक रेप विक्टिम की बहन से बात करने के बाद दया की जिंदगी बदल जाती है। दया को पता लगता है कि इस लड़की का रेप उसी लोकल गुंडे के भाइयों ने किया है जिससे दया के अच्छे रिलेशन हैं।

    ‘टेम्पर’ के फर्स्ट हाफ में दया जितना मतलबी होता है, सेकंड हाफ में उसे अपने कामों पर उतना ही बुरा लगने लगता है। लेकिन एक चीज़ ऐसी होती है जिससे दया पूरी तरह बदल जाता है। वो है दया की खुद की गर्लफ्रेंड का अपहरण। ये अपहरण भी लोकल गुंडे के भाई ही करते हैं। लेकिन किडनैप करने वालों को असल में ये पता लगता है कि उन्होंने गलत लड़की को उठा लिया है।

    रणवीर सिंह की फिल्म 'सिम्बा' की कहानी कुछ इस तरह होगी !

    दया से जान-पहचान होने की वजह से उसकी गर्लफ्रेंड को छोड़ दिया जाता है। लेकिन वो आकर दया को बोलती है कि अगर उसे अपने बुरे कामों का प्रायश्चित करना है तो उस लड़की को बचाना चाहिए, जिसे ये गुंडे असल में उठाना चाहते हैं। अब देखना ये होगा कि रोहित शेट्टी ‘सिम्बा’ की कहानी यही रखते हैं या इसमें कुछ बदलाव करते हैं।