रणवीर सिंह की फिल्म सिम्बा का ट्रेलर आप जिधर देखेंगे, उधर सिटी मारने का मन करेगा !

    रणवीर सिंह की फिल्म सिम्बा का ट्रेलर आप जिधर देखेंगे, उधर सिटी मारने का मन करेगा !

    महीने भर अपनी शादी और शादी की रिसेप्शन पार्टी करने के बाद अब रणवीर सिंह अपनी फिल्मों के प्रमोशन में जुट गये हैं। इसकी शुरुआत हुई है रणवीर सिंह की फिल्म 'सिम्बा' के ट्रेलर से। फिल्म 'सिम्बा' का ट्रेलर आ चुका है और ये ज़बरदस्त है। ट्रेलर की शुरुआत में आप अजय देवगन को देखेंगे, जो कि बाजीराव सिंघम के किरदार में हैं और बता रहे हैं कि कैसे जब वे बुराई से लड़ रहे थे तब शिव्गड़ में एक लड़का पुलिस बनने की तैयारी कर रहा था। वो लड़का है रणवीर सिंह। लेकिन रणवीर सिंह यानी सिम्बा, बाजीराव सिंघम जैसा बिल्कुल भी नहीं है। वो एक मस्त रहने वाला आदमी है, जो पैसे कमाने के लिए पुलिसवाला बना। लेकिन उसकी भी ज़िन्दगी में मुश्किलें आती हैं, जिनसे उसे लड़ना पड़ेगा।

    रणवीर सिंह की फिल्म सिम्बा का ट्रेलर आप जिधर देखेंगे, उधर सिटी मारने का मन करेगा !

    ये ट्रेलर बेहद मजेदार है और इसमें रणवीर सिंह की एनर्जी को बहुत सही तरह से इस्तेमाल किया गया है। ट्रेलर की शुरुआत से ही आपको रणवीर और उनके मजाकिया किरदार से प्यार हो जायेगा। साथ ही ही ट्रेलर में सारा अली खान हैं, जो कहीं ना कहीं आपको फिल्म सिंघम 2 की करीना कपूर की फील दे रही हैं। सिम्बा के साथ सारा का रोमांस भी बढ़िया है। फिल्म के विलेन सोनू सूद एक बार फिर हमारे हीरो को टक्कर देंगे।

    रणवीर सिंह की फिल्म सिम्बा का ट्रेलर आप जिधर देखेंगे, उधर सिटी मारने का मन करेगा !

    रणवीर सिंह की फिल्म सिम्बा का ट्रेलर आप जिधर देखेंगे, उधर सिटी मारने का मन करेगा !

    एनर्जी के साथ-साथ इस ट्रेलर में फन और एक्शन है। ट्रेलर में आपको अजय देवगन फ्लैशबैक में देखने को मिलेंगे। साथ ही उनका इस फिल्म में कैमियो करना पक्का है। ट्रेलर की सिनेमेटोग्राफी भी बढ़िया है। रणवीर इस रोल में बेहद जच रहे हैं। फिल्म में आपको आशुतोष राणा और टीवी एक्टर और कॉमेडियन सिद्धार्थ जाधव भी देखने को मिलेंगे!

    रणवीर सिंह की फिल्म सिम्बा का ट्रेलर आप जिधर देखेंगे, उधर सिटी मारने का मन करेगा !

     फिल्म 'सिंघम की ही तरह आपको इस फिल्म में भी अच्छा बैकग्राउंड स्कोर मिलने वाला है। साथ ही सिंघम की पूरी पूरी फील्स भी मिलेगी।

    देखिये ये ट्रेलर यहाँ -