विडियो: आखिरी बार श्रीदेवी ने इस विज्ञापन में किया था काम, 26 फरवरी को रिलीज़ होना था !

    विडियो: आखिरी बार श्रीदेवी ने इस विज्ञापन में किया था काम, 26 फरवरी को रिलीज़ होना था !

    बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी अब हमारे बीच नहीं हैं। 24 तारीख रात 11 बजे श्रीदेवी इस दुनिया को अलविदा कह गईं। उन्होंने हम लोगों यानी अपने फैंस को बहुत सारी ऐसी यादें दी हैं जिससे उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। श्रीदेवी ने 4 साल की उम्र में एक्टिंग की शुरुआत की थी और दुनिया छोड़ जाने तक वो किसी न किसी रूप में स्क्रीन पर नज़र आती रहीं। 

    विडियो: आखिरी बार श्रीदेवी ने इस विज्ञापन में किया था काम, 26 फरवरी को रिलीज़ होना था !

    श्रीदेवी ने हाल ही में ‘चिंग्स चाइनीज़’ के लिए एक ऐड में काम किया था। इस ऐड का विडियो अब सामने आया है। बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार रहीं श्रीदेवी इस ऐड में एक ‘सुपर-कूल मॉम’ के अवतार में नज़र आ रही हैं। ये ऐड विडियो 26 फरवरी को रिलीज़ होने वाला था मगर किसी को भी दूर-दूर तक ये अंदाज़ा नहीं था कि ये श्रीदेवी का लास्ट ऐड होगा। 

    विडियो: आखिरी बार श्रीदेवी ने इस विज्ञापन में किया था काम, 26 फरवरी को रिलीज़ होना था !

    श्रीदेवी का ये ऐड विडियो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है और उनके चाहने वाले इसे खूब शेयर कर रहे हैं। फिल्मों में एनर्जी से भरपूर परफॉरमेंस के लिए याद की जाने वाली श्रीदेवी इस ऐड में भी उतनी ही ‘कूल’ नज़र आ रही हैं जितना उन्हें हमेशा से देखा गया। श्रीदेवी की अचानक मृत्यु ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। 

    उनके चाहने वालों के लिए ये कुबूल कर पाना मुश्किल था कि वो अचानक से इस तरह इस दुनिया को अलविदा कह देंगी। ‘चिंग्स चाइनीज़’ का ये ऐड अब श्रीदेवी की यादों का एक कीमती दस्तावेज़ बन गया है।

    यहां देखिए श्रीदेवी का आखिरी ऐड विडियो-