शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी के गाने 'उर्वशी' को देखकर आपको अपनी स्क्रीन तोड़ने का मन करेगा !

    शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी के गाने 'उर्वशी' को देखकर आपको अपनी स्क्रीन तोड़ने का मन करेगा !

    लो हो गया एक और गाना बर्बाद !

    शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी के गाने 'उर्वशी' की काफी समय से चर्चा हो रही थी। इस गाने के आने का इंतज़ार फैन्स को था क्योंकि इसे यो यो हनी सिंह ने बनाया है। लेकिन अब लग रहा है कि ये गाना ना ही आता तो ही अच्छा था।

    हनी सिंह के फैन्स उनसे बहुत प्यार करते हैं लेकिन हनी को फैन्स को कुछ नया परोसना चाहिए। क्योंकि पुराने गाने को दोबारा रिक्रिएट करके कोई फायदा नहीं हो रहा है और फैन्स की यादें खराब हो रही हैं। इस गाने के लिरिक्स बहुत खराब है और ओरिजिनल गाने 'उर्वशी' का सारा मज़ा ही खराब हो चुका है।

    शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी के गाने 'उर्वशी' को देखकर आपको अपनी स्क्रीन तोड़ने का मन करेगा !

    गाने में आपको शाहिद कपूर का बढ़िया डांस देखने को मिलेगा और बस यही गाने की अच्छी बात है। कियारा के साथ शाहिद की जोड़ी अच्छी लग रही है लेकिन उनकी केमिस्ट्री काफी वीक है।

    शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी के गाने 'उर्वशी' को देखकर आपको अपनी स्क्रीन तोड़ने का मन करेगा !

    हनी सिंह के लिरिक्स सुनकर आपको गाना देखना का मन भी नहीं करेगा। फिर अगर हिम्मत करनी है तो देखिये ये गाना यहाँ -