वरुण धवन और श्रद्धा कपूर वापस लेकर गाना 'हाई रेटेड गबरू', लेकिन क्यों?

    वरुण धवन और श्रद्धा कपूर वापस लेकर गाना 'हाई रेटेड गबरू', लेकिन क्यों?

    2017 में सिंगर गुरु रंधावा का गाया गाना 'हाई रेटेड गबरू' यंग जनरेशन के बीच काफी पॉपुलर हुआ था। इस गाने के आने के बाद गुरु रंधावा की पॉपुलैरिटी भी काफी बढ़ गयी थी और उनका काम काफी पसंद किया गया। हालाँकि अब उनके इस पॉपुलर गाने का रिप्राइजड वर्शन आ गया है और हम सोच रहे हैं कि इसकी क्या ज़रूरत थी।

    वरुण धवन और श्रद्धा कपूर वापस लेकर गाना 'हाई रेटेड गबरू', लेकिन क्यों?

    गाने के बारे में बात करें तो इसमें वरुण धवन और श्रद्धा कपूर हैं। इन दोनों को हम पहले रेमो डीसूजा की फिल्म 'एबीसीडी 2' में बढ़िया केमिस्ट्री के साथ काम करते देख चुके हैं। लेकिन अब श्रद्धा को क्या हो गया है ये बात समझना काफी मुश्किल है। इन दोनों के डांस स्टेप्स काफी क्रेजी हैं लेकिन एक अच्छे गाने को काफी हद तक बिगाड़ दिया गया है।

    वरुण धवन और श्रद्धा कपूर वापस लेकर गाना 'हाई रेटेड गबरू', लेकिन क्यों?

    गाने में वरुण और श्रद्धा के अलावा डांसर धर्मेश, राघव और पुनीत हैं। इन सभी का डांस हमेशा की तरह धमाकेदार है। देखिये ये गाना और खुद जज कीजिये कि आपको ये पसंद आया या नहीं?