फ़िल्म 'गोलमाल अगेन' के नए गाने को सुनकर आपको फ़िल्म इश्क़ का गाना 'नींद चुराई मेरी' याद आ जाएगा!
- मार्टीनी शॉट्स
- अपडेट:
- लेखक: Surabhi Shukla
फ़िल्म 'गोलमाल अगेन' का दूसरा गाना रिलीज़ हो चूका है। गाने के बोल हैं 'मैंने तुझको देखा तेरी ओर दिल फेका।' गाने में चारों दोस्त श्रेयस तलपड़े,कुणाल खेमू,अरशद वारसी और तुषार कपूर मस्ती करते हुए नज़र आ रहे हैं। गाने को देखकर ये लग रहा है कि अजय देवगन को परिणीति से प्यार होता है मगर वो अपनी उम्र के चलते उनसे कहने से डरते हैं। उनके दोस्त उन्हें इस बात के लिए मनाते हैं कि हर लड़की अपने होने वाले पार्टनर में फादर फिगर देखती है और फादर तो हम हो ही फिगर उसके पास है। इसी के बाद से अजय देवगन निकल पड़ते हैं उन्हें मनाने के लिए।
अजय साईकिल से परिणीति का पीछा करते हैं और चारो दोस्त भी उन्हें फॉलो करते हुए उनके पीछे निकल पड़ते हैं।
मैंने तुझे देखा 90's के हिट गाने नींद चुराई मेरी का थ्रोबैक है जिसमें अजय देवगन के साथ काजोल,आमिर खान और जूही चावला थे।
अजय देवगन गाने में परिणीति से कहते हुए नज़र आ रहे हैं कि मैंने तुझे देखा तेरी ओर दिल फेंका। गाने को देखकर लग रहा है कि अजय एक दिल फेक आशिक बने हैं जो परिणीति के आगे अपने जज़्बात ज़ाहिर करते हैं।
सभी दोस्त मिलकर खूब एन्जॉय करते हैं और मस्ती भरा डांस करते हैं। परिणीति बहुत ही बबली और खूबसूरत लग रही हैं।
गाने का बैकग्राउंड बहुत ही खूबसूरत है। नीरज श्रीधर और सुकृति कक्कड़ ने मिलकर इसे गाया है। अमाल मलिक का दमदार म्यूजिक है और कुमार ने इसके बोल लिखे हैं।
गाने में गोपाल यानी अजय देवगन क्लासिक स्टाइल में अपना प्यार जताते नज़र आएंगे। देखिये गाने का विडियो यहां -
- share
- Tweet
रिलेटेड कंटेंट
Wonder Woman 1984 रिव्यू
कहते हैं न ‘बी केयरफुल व्हाट यू विश फॉर’ (यानि सोच समझकर मांगें)... मेरे खयाल से वंडरवुमन के सीक्वल... और देखें
Shakeela रिव्यू
ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी जैसे धांसू परफॉर्मर, साउथ की एडल्ट फिल्म स्टार के संघर्ष की रियल लाइफ कहानी औ... और देखें
AK vs AK रिव्यू
अनुराग कश्यप ने सालों अनिल कपूर को दो फिल्में ऑफर की थीं, लेकिन बात नहीं बनी, इस बार बात बन गई है औ... और देखें