यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखे गये साल 2017 के ये गाने !
- मार्टीनी शॉट्स
- अपडेट:
- लेखक: Surabhi Shukla
साल 2017 बॉक्स -ऑफिस पर भले ही कुछ बॉलीवुड स्टार्स के लिए अच्छा न रहा हो क्योंकि कई बड़े स्टार्स की फ़िल्में फ्लॉप हो गयी। एक तरफ जहां कई बॉलीवुड एक्टर्स दर्शकों को प्रभावित करने में असफल हुए वही कुछ फ़िल्मों के म्यूजिक को और म्यूजिक लवर्स को बड़ा फायदा हुआ। हमें न सिर्फ़ 90’s के कुछ नंबर्स का रीमिक्स मिले बल्कि कई ओरिजनल म्यूजिक भी। यू ट्यूब पर कई हिट गानों को 100 मिलियन से ऊपर व्यूज़ मिले और ये नंबर अभी भी रुकने वाला नहीं है। आइये आपको 2017 के वो बॉलीवुड सॉंग्स बताते हैं जिनके यू ट्यूब पर सबसे ज्यादा व्यूज़ हैं।
बद्रीनाथ की दुल्हनिया - 299 मिलियन
ये एक टोटल देसी होली नंबर था जिसने हमारी होली की प्लेलिस्ट को रिफ्रेश कर दिया। इसके कलरफुल सीन्स और वरुण और आलिया का मस्त डांस बहुत ही मजेदार था।
लैला मैं लैला - 231मिलियन
लैला ओ लैला का रीक्रिएटेड वर्शन जिसमें हेलेन थी इस बार सनी लियॉनी ने उनकी जगह ली और आग लगा दी। दर्शकों को दोबारा इसगाने से प्यार हो गया।
द हम्मा सॉन्ग - 217 मिलियन
फ़िल्म 'ओके जानू' भले ही बॉक्स- ऑफिस पर फेल हो गयी हो मगर ए.आर रहमान के गाने का रीमिक्स हम्मा हम्मा ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
तम्मा तम्मा अगेन - 198 मिलियन
एक बार फिर 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' के इस गाने ने हमें माधुरी दीक्षित के पुराने गाने तम्मा तम्मा लोगे तम्मा की याद दिला दी।
चीज़ बड़ी -152 मिलियन
अक्षय कुमार की 90's की फ़िल्म के गाने तू चीज बड़ी है के रिमिक्स्ड वर्शन ने फ़िल्म 'मशीन' में आग लगा दी हालांकि ये फ़िल्म फ्लॉप निकली।
ज़ालिमा -142 मिलियन
फ़िल्म 'रईस' के इस रोमांटिक वर्शन जिसमें शाहरुख़ खान माहिरा खान के साथ नज़र आये ने दर्शकों की खूब वाह-वाही बटोरी। रीमिक्स के इस जमाने में ये गाना बहुत ही बेहतरीन था।
बारिश -125 मिलियन
फ़िल्म 'हाल्फ गर्लफ्रेंड' के इस गाने को दर्शकों ने खूब पसंद किया।
मैं तेरा बॉयफ्रेंड - 118 मिलियन
एक सिज़लिंग डांस नंबर जिसमें कृति सैनन और सुशांत सिंह राजपूत ने धूम मचा दी और इस फ़िल्म में इनकी केमिस्ट्री देखने लायक थी।
हमसफ़र- 103 मिलियन
फ़िल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' का ये तीसरा गाना था एक स्लो रोमांटिक नंबर था जिसका म्यूजिक बहुत ही सॉफ्ट था और इसने दर्शकों के दिल को छुआ।
मेरे रस्के क़मर - 100 मिलियन
नुसरत फ़तेह अली खान का ये क्लासिक हिट अजय देवगन की फ़िल्म 'बादशाहों' का हिस्सा बना और दर्शकों ने इसको खूब पसंद किया।
इस हिसाब से ये पूरा साल 90's के रिमिक्सेस और रोमांटिक नंबर्स का लगता है !
- share
- Tweet
रिलेटेड कंटेंट
The White Tiger रिव्यू
मैंने कई सालों पहले अरविंद अडिगा की ‘द व्हाइट टाइगर’ पढ़ी थी। ‘मैन बुकर प्राइज़’ विनिंग ये नॉवेल तब भ... और देखें
Wonder Woman 1984 रिव्यू
कहते हैं न ‘बी केयरफुल व्हाट यू विश फॉर’ (यानि सोच समझकर मांगें)... मेरे खयाल से वंडरवुमन के सीक्वल... और देखें
Shakeela रिव्यू
ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी जैसे धांसू परफॉर्मर, साउथ की एडल्ट फिल्म स्टार के संघर्ष की रियल लाइफ कहानी औ... और देखें