प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को मिला मैरिज लाइसेंस, इसके बिना होती मुश्किल !

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को मिला मैरिज लाइसेंस, इसके बिना होती मुश्किल !

    बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी में से एक प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस है। दोनों पहले ही सगाई कर चुके हैं। और खबरों की माने तो आने वाली 2 दिसम्बर को राजस्थान के उदयपुर के एक महल में शादी करने वाले हैं। लेकिन शादी से पहले दोनों को अमेरिका में शादी के लाइसेंस की जरूरत थी, जो अब उन्हें मिल गया है। पिछले हफ्ते दोनों को अमेरिका के ब्रेवरी हिल्स कोर्टहाउस में देखा गया था। जहाँ दोनों ने लाइसेंस के लिए पेपरवर्क पूरा किया। भारत में शादी के बाद ये लाइसेंस वो वापस अमेरिका ले जायेंगे। तब जा कर दोनों की शादी की वैध माना जायेगा।

    Nick Jonas and Priyanka Chopra Make It Legal By Obtaining Their Marriage License From Beverly Hills Courthouse

    वैसे दोनों की शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही है। इस शादी से निक और प्रियंका दोनों के परिवार वाले बेहद खुश हैं। साथ ही कयास लगाये जा रहे हैं कि इस ग्रैंड शादी में देश-विदेश से कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। जिसे लेकर सभी बेहद एक्साइट और खुश हैं। ये शादी इस साल की सबसे बड़ी शादी होने वाली है।