विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी के जोड़े और लुक्स के बारे में जानिए सबकुछ !

    विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी के जोड़े और लुक्स के बारे में जानिए सबकुछ !

    अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की इटली में हुई शादी किसी सपने के सच होने जैसी थी। ये जोड़ी देखने में किसी परिकथा से निकलकर आई लग रही थी और इन्हें इतना खूबसूरत दिखाने का श्रेय जाता है डिज़ाइनर सब्यासांची मुखर्जी को। इस फेमस डिज़ाइनर ने अनुष्का को अभी तक की सबसे सुन्दर दुल्हन बनाया वहीं विराट को स्टेलर शेरवानी में खूबसूरत और हैंडसम गबरू दूल्हा बनाया।

    इसे पढ़ें : विराट और अनुष्का की शादी : पिछले एक साल से ऐसे छुपा रहे थे ये दोनों अपनी शादी और उसकी तैयारियां !

    इसे पढ़ें : देखिये विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शानदार शादी की सारी तस्वीरें !

    विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी के जोड़े और लुक्स के बारे में जानिए सबकुछ !

    जहां विराट और अनुष्का के फैंस उनकी अलग-अलग रस्मों के समय पहने गए कपड़ों को बेहद पसन् कर रहे हैं। हम आपको बता रहे हैं इस जोड़ी की शादी की ड्रेस के बारे में, जिसकी जानकारी खुद सब्यासांची मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है।

    वीडियो: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की हल्दी, सगाई और शादी की रस्म कुछ ऐसे हुई पूरी !

    तस्वीरें : आखिरकार विराट और अनुष्का ने कर दिया अपनी शादी का ऐलान !

    सगाई - अपनी सगाई के लिए अनुष्का डिज़ाइनर सब्यासांची की मखमल की साड़ी पहनना चाहती थीं। इसलिए सब्यासांची ने अपने स्पेशल गुलकन्द बरगंडी रंग में इस साड़ी को तैयार किया। इसमें हाथ से कढ़ाई की गयी थी, जिसके लिए छोटे मोतियों, बेस्ट क्वालिटी की ज़रदोसी और मरोरी का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ अनुष्का ने हीरो और मोतियों से बना चोकर और कान के बूंदे पहने। इस लुक को पूरा करने के लिए अनुष्का ने आँखों में काजल लगाया, बालों में गुलाब के फूल लगाए और एक छोटी बिंदी लगाई।

    मेहंदी - अपनी मेहंदी में अनुष्का ने भड़कीले रंगों के कपड़े चाहती थीं। हॉट पिंक कलर अनुष्का का फेवरेट है। इसके लिए सब्यासांची ने गुलाबी और इंडियन ऑरेंज रंग का लहंगा तैयार किया। इस लहंगे को हैंड प्रिंट किया गया था, जिसमें कलकत्ता के ब्लॉक प्रिंटर और हाथों से गोटा और मोरारी की कढ़ाई का इस्तेमाल किया गया। सब्यासांची आर्ट फाउंडेशन के आर्टिस्ट ने 60 के दशक के स्टाइल में खूबसूरत पॉप प्रिंट बनाया और ये सिल्क का कलेक्शन था। इसके साथ ही अनुष्का ने 22k सोने के झुमके और ज़र्दोसी की गयी जुत्तियां पहनी थी।

    इसे पढ़ें : इस सेलेब्रिटी के कहने पर इटली में शादी करने पहुंचे थे विराट और अनुष्का !

    इसे पढ़ें : विराट और अनुष्का की शादी के खाने का मेन्यू जानकर आपके भी मुंह में पानी आ जाएगा !

    इसे पढ़ें : विराट और अनुष्का की शादी : बॉलीवुड और क्रिकेटर्स ने नवविवाहित जोड़े को दी खूब सारी दुआएं !

    विराट के सब्यासांची ने खाड़ी का कुरता और चूड़ीदार बनाया और इस लुक को पूरा करने के लिए पिंक कलर की नेहरु जैकेट दी, जिसमें सब्यासांची हाउस के ब्लेजर बटन लगाये गये थे। इसके साथ विराट ने ज़र्दोसी की लैदर जुत्तियां पहनी थीं।

    दूल्हा - मिलिए सब्यासांची के दुल्हे विराट कोहली से !

    विराट के लिए सब्यासांची ने आइवरी रंग की सिल्क की शेरवानी बनाई, जिसपर बनारसी पैटर्न की हाथ से कढ़ाई की गयी और सब्यासांची हाउस के बटन लगाये गये। इसके साथ ओल्ड रोज सिल्क का कोटा साफा दिया गया।

    इसे पढ़ें : विराट और अनुष्का की शादी का राखी सावंत को लगा सदमा, ऐसा दिया रिएक्शन !

    इसे पढ़ें : बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के बारे में क्या आप ये बातें जानते हैं !

    दुल्हन - मिलिए सब्यासांची की दुल्हन अनुष्का शर्मा से !

    अनुष्का के दुल्हन के लिबास के लिए हलके गुलाबी रंग का लेहेंगा तैयार किया गया, जिसमें सिल्वर-गोल्ड मेटल के तार, मोती और बीड्स को इंग्लिश रंगों के साथ इस्तेमाल किया गया था। दुल्हन के जेवर को अनकट डायमंड्स, गुलाबी स्पिनेल और जापानीज मोती से मिलकर बनाया गया था।