विडियो : मुंबई के रिसेप्शन में विराट-अनुष्का संग जमकर नाचे शाहरुख़ खान !
मंगलवार शाम मुंबई में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली ने अपनी शादी की ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी थी, जहां बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत के सभी सितारों ने शिरकत की। इस साल 11 दिसम्बर को इटली में गुपचुप तरीके से शादी करने के बाद विराट और अनुष्का ने परिवार और रिश्तेदारों के लिए दिल्ली में और खास दोस्तों के लिए मुंबई में रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया।
इस पॉपुलर जोड़ी को शादी की शुभकामनाएं देने के लिए क्रिकेट और बॉलीवुड के साथ बड़ी हस्तियां पहुंची। जिसमें शाहरुख़ खान, नीता अम्बानी, क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी, रेखा, अमिताभ बच्चन आदि संग कई कलाकार शामिल थे। ऐसे में शाहरुख़ खान अपनी लीडिंग लेडी अनुष्का और उनके पति विराट के संग ठुमके ना लगाये ऐसा तो हो ही नहीं सकता।
विराट-अनुष्का डांस प्रेमी हैं ये तो सभी जानते हैं लेकिन इस ख़ास मौके पर शाहरुख़ खान ने इन दोनों के साथ जमकर ठुमके लगाये। इतना ही नहीं शाहरुख़ ने अपनी और अनुष्का की फिल्म 'जब तक है जान' का डायलॉग भी विराट को सिखाया। आइये आपको दिखायें इन पलों की विडियोज़ -