देखिये विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शानदार शादी की सारी तस्वीरें !

    देखिये विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शानदार शादी की सारी तस्वीरें !

    शादी

    एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली इन 11 दिसंबर को इटली के टस्कनी में शादी की। इनकी शादी में इनके परिवारवाले और करीब दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए थे। इनकी शादी की खबर से इनके फैंस बेहद हैरान और खुश हैं। कोहली और अनुष्का दोनों ने ही ट्विटर पर अपनी शादी का ऐलान कर दिया है और कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।

    अनुष्का और विराट ने किया शादी का औपचारिक ऐलान

    विराट और अनुष्का दोनों ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की अनाउसमेंट की। दोनों ने लिखा, 'आज हम दोनों ने एक दूसरे के प्यार में रहने की कसम खायी है। हम ये खबर आप सबके साथ शेयर करने पर खुदको बेहद सौभाग्यशाली मानते हैं। हमारे फैन्स के परिवारवालों और शुभचिंतकों की दुआओं के साथ ये खूबसूरत दिन और भी बेहतर हो जायेगा। हमारे सफ़र का महत्वपूर्ण हिस्सा बनने के लिए शुक्रिया।'

    रिसेप्शन पार्टी

    विराट और अनुष्का की शादी की दो रिसेप्शन पार्टियां होंगी - एक 21 दिसम्बर को दिल्ली में और दूसरी 26 दिसम्बर को मुंबई में।

    दुल्हन ने क्या पहना था?

    अनुष्का शर्मा अपने बेबी पिंक लहंगे, मांग टीके, चोकर और खूबसूरत लम्बे हार में किसी खूबसूरत परी जैसी लग रही थीं। उनकी नथ भी बेहद खूबसूरत थी। इन दोनों की वरमाला गुलाबों से बनी थी और बेहद खूबसूरत थी।