विरुष्का वेडिंग : बेहद खूबसूरत है अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की ग्रैंड शादी का रिसेप्शन कार्ड !

    विरुष्का वेडिंग : बेहद खूबसूरत है अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की ग्रैंड शादी का रिसेप्शन कार्ड !

    एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने 11 दिसंबर को इटली में प्राइवेट सेरेमनी में शादी की। अब ये जोड़ी अपने-अपने दोस्तों के साथ अपनी शादी की ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी करने को तैयार है। लोगों को आमंत्रित करने के लिए विराट और अनुष्का ने पौधे जैसा दिखने वाला चॉकलेट केक भेजा है, जिसके ऊपर पुदीने के पत्ते रखे हैं। फिल्मकार महेश भट्ट को ये आमंत्रण कार्ड मिला और उन्होंने फैंस के साथ इसकी तस्वीर शेयर की और नवविवाहित जोड़ी को शुभकामनायें दी।

    हालांकि ये बात अभी साफ़ नहीं है कि ये आमंत्रण कार्ड विराट और अनुष्का की दिल्ली वाली रिसेप्शन पार्टी के लिए है या मुंबई वाली। ख़बरों के मुताबिक विराट और अनुष्का 21 दिसंबर को दिल्ली में पार्टी दे रहे हैं और 26 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन होगा।

    इसके बाद ये जोड़ी साउथ अफ्रीका रवाना होगी, जहां विराट अपनी आने वाली सीरीज़ की तैयारियां करेंगे और अनुष्का उनके साथ नया साल मनाएंगी। इसके बाद वे आनंद ेल राय और शाहरुख़ खान के साथ अपनी फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए जनवरी के पहले हफ्ते में मुंबई वापस लौटेंगी।

    इसके बाद अनुष्का वरुण धवन के साथ अपनी फिल्म 'सुई धागा' के लिए तैयारियां शुरू करेंगी। इस फिल्म की शूटिंग फरवरी 2018 में शुरू होगी। अनुष्का अपनी फिल्म 'परी' के लिए मार्केटिंग और प्रमोशन में भी व्यस्त रहने वाली हैं। 'परी' 9 फरवरी को रिलीज़ होगी।

    विरुष्का वेडिंग : बेहद खूबसूरत है अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की ग्रैंड शादी का रिसेप्शन कार्ड !

    विराट और अनुष्का की शादी में दोनों के परिवार वालों और करीबी दोस्त और रिश्तेदारों ने शिरकत की थी। इनकी शादी की खबर सभी के लिए बहुत बड़ा सरप्राइज साबित हुई। विराट और अनुष्का ने शादी के बाद ट्वीट करके अपनी शादी की खबर के बारे में आधिकारिक सूचना दी थी।

    अनुष्का और विराट जल्द ही मुंबई के वर्ली में शिफ्ट हो जायेंगे।