सोनम कपूर की शादी में श्रीदेवी के इस पॉपुलर गाने पर परफॉर्म करेंगी जान्हवी कपूर !

    सोनम कपूर की शादी में श्रीदेवी के इस पॉपुलर गाने पर परफॉर्म करेंगी जान्हवी कपूर !

    इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की शादी की तैयारियां जोरो से चल रही है। वो बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी कर रही हैं। शादी की डेट अभी तक कन्फर्म नहीं हुई है लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि 5 और 6 मई को संगीत और मेहँदी सेरेमनी की जाएगी। जिसके लिए परिवार के सभी सदस्य खास प्लानिंग कर रहे हैं। बताया जा रही है बहन सोनम की शादी को और खास बनाने के लिए श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर भी स्पेशल डांस नंबर पर परफॉर्म करेंगी। वो अपनी मम्मी श्रीदेवी के गाने ‘किसी के हाथ न आएगी ये लड़की’ और ‘मेरे हाथों में नौ-नौ चूड़ियाँ हैं’ पर डांस करेंगी। 

    आपने पहले कभी नहीं देखी होंगी श्रीदेवी की बड़ी बेटी जान्हवी कपूर की ये तस्वीरें !

     -

    सोनम की संगीत सेरेमनी को मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान कोरियोग्राफ करेंगी। जिसमें अनिल कपूर पत्नी सुनीता के साथ एक परफॉर्म करेंगे। तो वहीं सोनम के भाई अर्जुन कपूर और करण जौहर भी खास परफॉरमेंस देने वाले हैं। ये शादी इस साल की सबसे बड़ी शादी होने वाली है।

    एक्ट्रेस श्रीदेवी की छोटी बेटी ख़ुशी कपूर की ये ड्रेसेज़ बताती हैं कि वो हैं बेहद स्टाइलिश !