तस्वीरें : शादी के बाद अब मुंबई के इस घर में रहेंगे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा !

    तस्वीरें : शादी के बाद अब मुंबई के इस घर में रहेंगे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा !

    2016 में खबर थी भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अपनी उस समय रही गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा के साथ शिफ्ट कर सकते हैं। इस अफवाह का कारण था विराट का मुंबई के वर्ली में सी फेसिंग अपार्टमेंट खरीदना। अब विराट और अनुष्का की इटली में शादी के बाद ये नयी शादीशुदा जोड़ी इस अपार्टमेंट में शिफ्ट हो सकती है।

    सबसे पहली बात कि ये दोनों 2018 के मध्य तक इस घर में शिफ्ट होंगे क्योंकि तभी तक ये घर पूरी तरह तैयार होगा। और ये बात अभी पक्की नहीं है कि यही वो घर है जहां ये जोड़ी अपनी शादीशुदा ज़िन्दगी बिताने वाले हैं। इस रेजिडेंट का नाम ओमकार 1973 है और विराट ने टावर सी के 35वीं मंझिल के इस 7,171 स्क्वायर फ़ीट के घर को चुना है। टावर सी तीनों टावर्स में से सबसे महंगा है और खबर है कि विराट ने इसे 34 करोड़ में ख़रीदा है। क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी इसी टावर में 29वीं मंझिल पर एक घर लिया है।

    क्या आप जानना चाहते हैं कि ये घर अंदर से कैसा दिखता है? तो देखिये ये तस्वीरें -