महान संगीतकार एम एस विश्वनाथन का निधन हो गया

    महान संगीतकार एम एस विश्वनाथन का निधन हो गया

    तमिल संगीतकार एम एस विश्वनाथन ने मंगलवार सुबह चेन्नई के एक अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ले ली। 87 वर्षीय संगीतकार ढेर सारी ओल्ड-ऐज बीमारियों से पीड़ित थे और उन्हें श्वास समस्याएं भी थी। रिपोर्ट के अनुसार, एमएसवी में सुधार दिखाई दे रहा था,  लेकिन अचानक उनकी हालत बिगड़ गयी।

    विश्वनाथन का संगीत कॉलीवुड इंडस्ट्री में बहुत लोकप्रिय था। उन्होंने 1952 में तमिल फिल्म पानम के साथ अपने कैरियर की शुरुआत की थी,  प्रसिद्ध संगीत निर्देशक ने 1700 फिल्मों में संगीत दिया था। तमिल फिल्मों के अलावा, तेलुगु और मलयालम सिनेमा में भी उनका योगदान रहा है।

    एमएसवी को अपने कैरियर में 3 तमिल नाडू के चीफ़ मिनिस्टर्स - एमजी रामचंद्रन,  एम करुणानिधि और जे जयललिता के साथ काम करने का मौका मिला। बामा विजयम, दिवामगन, गलटा कल्याणम, रिक्शाकरना, मून्द्रू धेइवंगल और भरत विलास जैसी फिल्मों में अपने काम के लिए वह सबसे लोकप्रिय हैं। विश्वनाथन की पत्नी का  2012 में ही निधन हो गया था। उनके संगीतकार मित्र टी के राममूर्ति भी एक साल बाद चल बसे थे। संगीतकार का अंतिम संस्कार, जिनकी 4 बेटे और 3 बेटियां हैं,  बुधवार को किया जाएगा।

    महान संगीतकार एम एस विश्वनाथन का निधन हो गया