'बिग बॉस 15' स्टार शमिता शेट्टी का नाम कई सितारों के साथ जोड़ा जा चुका है। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको इन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं।
बिग बॉस 15 स्टार शमिता शेट्टी एक बार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में खबर आई है कि शमिता शेट्टी टीवी एक्टर आमिर अली को डेट कर रही हैं। वैसे ये पहली बार नहीं है जब किसी एक्टर का नाम शमिता शेट्टी के साथ जोड़ा गया है। कई सितारे ऐसे हैं जिनके साथ शमिता शेट्टी रिलेशनशिप में रह चुकी हैं।
आमिर अली
कुछ समय पहले ही आमिर अली और शमिता शेट्टी को साथ देखा गया था। जिसके बाद दोनों के अफेयर की खबर आम हो गई। हालांकि शमिता शेट्टी ने डेटिंग की खबर को एख सिरे से खारिज कर दिया है।राकेश बापट
'बिग बॉस ओटीटी' में शमिता शेट्टी राकेश बापट को दिल दे बैठी थीं। कुछ समय बाद ही शमिता शेट्टी ने राकेश बापट के साथ ब्रेकअप कर लिया। लोग आज भी दावा करते हैं कि शमिता ने केवल दिखावे के लिए राकेश बापट को अपने करीब आने दिया था। उदय चोपड़ा
उदय चोपड़ा और शमिता शेट्टी को फिल्म मोहब्बतें में रोमांस करते हुए देखा गया था। माना जाता है कि उस समय दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे।
मनोज वाजपेयी
मनोज वाजपेयी और शमिता शेट्टी फरेब और बेवफा जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। शूटिंग के दौरान मनोज वाजपेयी और शमिता शेट्टी करीब आ गए थे। हालांकि उस समय मनोज वाजपेयी की शादी हो चुकी थी इस वजह से दोनों अलग हो गए।
शमिता शेट्टी ने बिग बॉस में किया था अपने मरे हुए बॉयफ्रेंड का जिक्र
बिग बॉस ओटीटी के घर में शमिता शेट्टी ने बताया था कि एक रिलेशनशिप को लेकर वो काफी गंभीर थी। हालांकि एक एक्सीडेंट में उनके बॉयफ्रेंड की मौत हो गई। बॉयफ्रेंड की मौत का सदमा भुलाने में शमिता शेट्टी को काफी समय लग गया। हरमन बावेजा
माना जाता है कि 2012 में हरमन बावेजा ने शमिता शेट्टी को डेट किया था। उस दौरान हरमन और शमिता को कई बार एक साथ देखा गया था। युवराज सिंह
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि युवराज सिंह शमिता शेट्टी रिलेशनशिप में चुके हैं। हालांकि युवराज सिंह और शमिता शेट्टी का रिश्ता लंबा नहीं टिक सका।