बिग बॉस 16 शुरू होने वाला है और इस बार भी कोई न कोई भोजपुरी स्टार आपको जरूर नजर आने वाला है। आइए आपको बताते हैं कि अबतक कितने स्टार बिग बॉस में धमाका कर चुके हैं।
बिग बॉस 16 आ रहा है और लगभग हर बार ही हमें कोई न कोई भोजपुरी सितारा सलमान खान के शो में दिखता है। इस बार भोजपुरी स्टार सौंदर्य शर्मा का नाम सामने आ रहा है। लेकिन ये कंफर्म नहीं है कि वो ही शो में आएंगी या नहीं। ये तो 1 अक्टूबर से बिग बॉस शुरू होने के बाद ही पता चलेगा। वैसे बिग बॉस में अब तक कई भोजपुरी स्टार्स आ चुके हैं। कुछ तो शो में जमकर हाईलाइट हुई थे। आइए आपको इन स्टार्स की लिस्ट दिखाते हैं।
खेसारी लाल यादव
खेसाली लाल यादव ने वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर बिग बॉस 13 में हिस्सा लिया था। वो लोगों को काफी हंसाते नजर आए थे।निरहुआ
निरहुआ यानी दिनेश लाल यादव बिग बॉस 6 का हिस्सा थे। वो शो में ज्यादा कुछ नहीं कर पाए और पहले ही वीक में निकल गए।मोनालिसा
मोनालिसा ने बिग बॉस सीजन 10 में हिस्सा लिया था। वो भी शो में काफी हाईलाइट हुई थीं। लेकिन 98 दिनों के बाद वो घर से बाहर हो गईं।श्वेता तिवारी
श्वेता तिवारी को वैसे तो आपने टीवी पर खूब देखा है लेकिन वो भोजपुरी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने 'ऐ भौजी के सिस्टर' और 'हमार सइयां हिंदुस्तानी' जैसी फिल्मों में काम किया है। श्वेता ने बिग बॉस सीजन 4 जीता था।अक्षरा सिंह
अक्षरा सिंह ने बिग बॉस ओटीटी में हिस्सा लिया था। वो शो की मजबूत कंटेस्टेंट्स में से एक थीं। उन्होंने शो में मिलिंद गाबा और दिव्या अग्रवाल को अपना काफी अच्छा दोस्त बना लिया था लेकिन बाकियों के साथ जो खटपट होती थी वो फिर हाईलाइट बन जाता था।रवि किशन
रवि किशन पहले बिग बॉस के पहले सीजन में हिस्सा लिया था। उन्होंने शो में कमाल का परफोर्म किया था और वो तीसरे नंबर पर पहुंचे थे।रश्मि देसाई
रश्मि देसाई बिग बॉस 13 का हिस्सा थीं। उन्होंने कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। वो सीरियल्स का पॉपुलर चेहरा बनने से पहले भोजपुरी इंडस्ट्री के साथ काम करती थीं।
संभावना सेठ
संभावना सेठ पहले तो बिग बॉस सीजन 2 का हिस्सा रही थीं। इसके बाद उन्होंने चैलेंजर के तौर पर सीजन 8 में भी पार्टिसिपेट किया था।