एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कई बच्चे हाल ही में जन्मे हैं। आलिया भट्ट, सोनम, बिपाशा जैसी एक्ट्रेसेस मां बनीं और इन्होंने अपने बच्चों के नाम भी शेयर किए। क्या आप इन सबके नाम जानते हैं।
बॉलीवुड में कई कपल्स हैं जो हाल ही में पैरेंट्स बने हैं और कुछ थोड़े समय पहले भी मम्मी पापा बने हैं। इन्होंने बड़े ही प्यार से अपने बच्चों का नाम रखा और इसे दुनिया के साथ शेयर भी किया। इस लिस्ट में सबसे लेटेस्ट नाम तो आलिया-रणबीर और सोनम-आनंद का आता है। जबकि इससे पहले प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा जैसे स्टार्स भी मां बनी हैं और उन्होंने अपने बच्चों की झलक और उनके नाम शेयर किए हैं। आइए आपको इन नए स्टारकिड्स के नाम बताते हैं।
बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर
बिपाशा बासु भी अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी सुर्खियों में थीं। उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया। करण और बिपाशा ने अपनी बेटी का नाम देवी रखा है।अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपनी बेटी वामिका को मीडिया की नजरों से दूर ही रखते हैं। फिर भी कहीं ना कहीं उनकी बेटी की झलक देखने को मिल जाती है।हेजल कीच और युवराज सिंह
हेजल कीच और युवराज सिंह इसी साल जनवरी में 5 साल बाद पैरेंट्स बने। दोनों को एक प्यारा से बेटा हुआ और इसका नाम उन्होंने ओरियोन कीच सिंह रखा है।सोनम कपूर और आनंद आहूजा
सोनम कपूर भी हाल ही में मां बनी हैं। सोनम और आनंद ने अपने बेटे का नाम वायु रखा है। हाल ही में सोनम ने अपनी एक ट्रिप की रील शेयर की थी और उसमें अपने बेटे क झलक दिखाई थी।प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बेटी के लिए सरोगेसी का सहारा लिया था। उनकी बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस है। प्रियंका ने कई बार अपनी प्यारी बेटी की झलक दिखाई है।आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पिछले 6 नवंबर को ही पैरेंट्स बने हैं। उन्होंने अपनी बेटी का बड़े ही प्यार से राहा नाम रखा है। इसके लिए उन्होंने अनोखे अंदाज में पोस्ट शेयर की थी।काजल अग्रवाल और गौतम किचलू
काजल अग्रवाल और गौतम किचलू ने साल 2020 में शादी की थी। इसके बाद जब एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हुई थीं तो उनकी प्रेग्नेंसी की खबर तेजी से फैली थी। उनको बेटा हुआ और उसका नाम नील किचलू रखा गया है।