आदित्य कपूर से पहले इन हैंडसम हंक को डेट कर चुकी हैं अनन्या पांडे, आर्यन खान संग जुड़ चुका है नाम
अनन्या पांडे ने बॉलीवुड के कई ऐसे हैंडसम और बैचलर हंक को डेट किया है, जिनके पीछे कई लड़कियां दीवानी हैं। आइए नजर डालते हैं उनके एक्स बॉयफ्रेंड और उन एक्टर पर जिनके साथ उनके लिंकअप की खबरें छाई रहीं।
Updated : October 28, 2022 08:02 PM ISTअनन्या पांडे ने बॉलीवुड के कई ऐसे हैंडसम और बैचलर हंक को डेट किया है, जिनके पीछे कई लड़कियां दीवानी हैं। आइए नजर डालते हैं उनके एक्स बॉयफ्रेंड और उन एक्टर पर जिनके साथ उनके लिंकअप की खबरें छाई रहीं।
अनन्या पांडे को हमेशा फैंस किसी न किसी वजह से ट्रोल करते रहते हैं। ज्यादातर अनन्या पांडे अपनी एक्टिंग की वजह से ट्रोल होती रहती हैं। लेकिन कई बार वो अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी लोगों के निशाने पर बनी रहती हैं। उन्होंने बॉलीवुड के कई ऐसे हैंडसम और बैचलर हंक को डेट किया है, जिनके पीछे कई लड़कियां दीवानी हैं। आइए नजर डालते हैं उनके एक्स बॉयफ्रेंड और उन एक्टर पर जिनके साथ उनके लिंकअप की खबरें छाई रहीं।
ईशान खट्टर
अनन्या पांडे और ईशान खट्टर के अफेयर की चर्चा टॉक ऑफ द टाउन थी। एक्ट्रेस ने ईशान को फिल्म खाली पीली के सेट पर से डेट करना शुरू कर दिया था। भले ही उन्होंने कभी अपने रिश्ते की अनाउंसमेंट नहीं की, लेकिन उन्हें मालदीव की छुट्टी से एक साथ लौटते देखा गया। अनन्या इसी बहाने ईशान के भाई और एक्टर शाहिद कपूर के भी करीब आ गईं। हालांकि, इसके तुरंत बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया।आदित्य रॉय कपूर
इसके अलावा कुछ वक्त पहले एक्टर आदित्य रॉय कपूर के साथ अनन्या पांडे नजर आई थीं। मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी मे दोनों एक साथ पैपराजी के सामने तस्वीरें क्लिक करवाते हुए नजर आएं। दोनों एक साथ हाथों में हाथ डाल हुए दिखाई दिए। यहां तक की दोनों की चर्चा कॉफी विद करण शो पर भी काफी रही थी।टाइगर श्रॉफ
अनन्या पांडे का नाम उनके पहले को-स्टार टाइगर श्रॉफ से भी जोड़ा गया था। ऐसा कहा जा रहा था कि स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आ गए थे। अफवाहें यह भी फैल गईं कि टाइगर की अनन्या के साथ करीबी के चलते उनके और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड दिशा पटानी के बीच कुछ समस्याएं हुईं। अनन्या ने एक थ्रोबैक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि टाइगर को ऑनस्क्रीन किस करना उनकी जिंदगी का पहला किस था।कार्तिक आर्यन
इसके अलावा ये बताया गया था कि अनन्या पांडे कार्तिक आर्यन के करीब आ गई थीं और दोनों ने पति पत्नी और वो में काम करने के बाद एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। यह कयास लगाए जा रहे थे कि सारा अली खान के साथ उनके अलग होने के पीछे कार्तिक की अनन्या के साथ नजदीकियां थीं। इसके तुरंत बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। अनन्या की मां भावना पांडे ने लगभग इस बात को कंफर्म कर दिया था कि उनकी बेटी कार्तिको डेट कर रही हैं। साथ ही उन्होंने य भी महसूस कि दोनों साथ में काफी अच्छे लगते हैं। उन्होंने करण जौहर को इस बात का इशारा दिया था।Aryan Khan
अनन्या पांडे ने कॉफी विद करण 7 में इस बात का खुलासा किया था कि उनका शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान पर क्रश था। वैसे ये कोई हैरानी वाली बात नहीं है। ऐसा इसीलिए क्योंकि आर्यन की बहन सुहाना अनन्या की अच्छी दोस्त हैं। लेकिन अब दोनों के बीच कुछ भी सही नहीं चल रहा है। इस इसीलिए क्योंकि हाल ही में एक वीडियो सामने आया था जिसमें आर्यन खान अनन्या पांडे को इग्नोर करते हुए दिखाई दिए। इससे ये पता चला कि दोनों के बीच कुछ भी सही नहीं है। Please Subscribe us OnGoogle News