सलमान खान आज यानी शनिवार से बिग बॉस 16 का आगाज करने जा रहे हैं। शो से पहले बिग बॉस के घर से पर्दा उठा दिया गया है। घर को ओमुंग कुमार और उनकी पत्नी ने डिजाइन किया है।
बिग बॉस 16 के घर से पर्दा उठ गया है। घर के अंदर की इनसाइड तस्वीरें सामने आ गई हैं। बस कुछ समय का इंतजार है और फिर कंटेस्टेंट्स इस घर में प्रवेश कर जाएंगे। बिग बॉस 16 में इस बार सर्कस की थीम रखी गई है। और इतना ही नहीं पहली बार होगा कि घर में 4 बेडरूम तैयार किए गए हैं। घर काफी अलग बनाया गया है। इसे ओमुंग कुमार और उनकी पत्नी वनिता ओमुंग कुमार ने डिजाइन किया है। आइए आपको घर का टूर कराते हैं।
पहली बार होंगे चार बेडरूम
पहली बार होगा कि आपको एक दो नहीं बल्कि चार बेडरूम देखने को मिलेंगे। इतना ही नहीं ये चारों अलग अलग तरह के होंगे और इनका डिजाइन अलग होगा।गॉसिप कॉर्नर्स
वैसे तो कंटेस्टेंट्स कहीं भी बैठकर गॉसिप कर लेते हैं और लेकिन इस बार बैठने के लिए अलग अलग कॉर्नर बनाए गए हैं।जोकर के मुंह से होगी एंट्री
क्योंकि थीम इस बार सर्कस रखी गई है। इसलिए एंट्री प्वाइंट पर जोकर बनाया गया है और इसी के मुंह से कंटेस्टेंट्स एंट्री करेंगे।जबरदस्त है डाइनिंग एरिया
इस बार डाइनिंग टेबल राउंड में नजर आ रही है। ये काफी बड़ी है और इस बार इसे एकदम अलग ही लुक दिया गया है।
ओमुंग कुमार ने डिजाइन किया घर
बिग बॉस 16 के घर को ओमुंग कुमार और उनकी पत्नी वनिता ओमुंग कुमार ने डिजाइन किया है। इसे सर्कस की थीम देकर एकदम अलग लुक दिया है।य़जेबरा स्टाइल मे है एक बेडरूम
चूंकि इस बार चार बेडरूम है और सबके डिजाइन अलग हैं तो इस बार जेबरा इनमें से एक जेबरा डिजाइन भी है।घर मे लगी हैं बिग बॉस की आंखें
घर में बिग बॉस की आंखें जगह जगह पर लगी हैं और ये उनमें से एक जगह है जहां पर ये डिजाइन है। ये उन चार बेडरूम में से एक है।घर का किचन
घर के किचन में भी इस बार काफी कुछ अलग किया गया है। किचन भी इस बार काफी शानदार और अलग है।बढ़ा दिया गया है सीटिंग एरिया
सीटिंग एरिया इस बार कई जगह पर बनाए गए हैं। अलग अलग जगहों पर कंटेस्टेंट्स अपनी गपशप जारी रख सकते हैं, बिना किसी की दखलअंदाजी के।ये भी एक है एक बेडरूम
घर के चार बेडरूम्स में से ये भी एक बेडरूम है। जहां से दूसरे बेडरूम का एरिया भी एक सर्कल के जरिए दिख रहा है।WhatsApp Image 2022-10-01 at 1.20.58 PM
WhatsApp Image 2022-10-01 at 1.21.02 PM
WhatsApp Image 2022-10-01 at 1.21.15 PM
WhatsApp Image 2022-10-01 at 1.21.25 PM
WhatsApp Image 2022-10-01 at 1.21.01 PM
ओमुंग कुमार ने डिजाइन किया घर