फिल्ममेकर्स, प्रोड्यूसर्स की पहली पसंद भी बने। लेकिन जब वक्त ने करवट की तो इन्हीं टॉप एक्टर्स की गिनती साइड हीरो, सपोर्टिंग एक्टर्स में होने लगती है। वैसे तो ये लिस्ट लंबी है लेकिन हम आपके लिए चुनिंदा नाम लाये हैं। कब ये हीरो साइड हीरो बन गए, पता नहीं चला
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में हर एक्टर का एक वक्त आता है जब दुनिया उन्हें सलाम करती है। कुछ के लिए ये उगता सूरज लंबे समय के लिए होता और कुछ के लिए समय भर के लिए। हमारे फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई नाम है जिन्होंने उस समय की बड़े बजट की फिल्मों से धमाकेदार डेब्यू किया। साइड में कुछ सुपरस्टार रहा। फिल्ममेकर्स, प्रोड्यूसर्स की पहली पसंद भी बने। लेकिन जब वक्त ने करवट की तो इन्हीं टॉप एक्टर्स की गिनती साइड हीरो, सपोर्टिंग एक्टर्स में होने लगती है। वैसे तो ये लिस्ट लंबी है लेकिन हम आपके लिए चुनिंदा नाम लाये हैं। कब ये हीरो साइड हीरो बन गए, पता नहीं चला
चंद्रचूर सिंह
एक वक़्त चंद्रचूर का भी था। कई फिल्मों में लीड हीरो निभाने के बाद एक एक्सीडेंट ने उनकी जिंदगी बदल दी और वो साइड और सपोर्टिंग रोल्स में नज़र आने लगे। लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि वो कमाल के एक्टर हैं।अक्षय खन्ना
विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना ने 1997 में आई फिल्म हिमालय पुत्र से बॉलीवुड में कदम रखा था। क्योंकि फिल्मी बैकग्राउंड था तो एक्टर का डेब्यू ग्रैंड था। हालांकि, पहली फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हो गई। उसी साल रिलीज़ हुई बॉर्डर' ने कमाल कर दिया। इसके बाद एक्टर ने ताल, दिल चाहता है, हंगामा, हलचल जैसी फिल्में दी। लेकिन वक़्त कुछ ऐसा पलट गया कि फिल्मों का हीरो और शानदार एक्टर अब सिर्फ साइड रोल में नज़र आते हैं।
चंद्रचूर सिंहभूमिका चावला
एक्ट्रेस भूमिका चावला को आज भी उनके फैंस निर्जरा के नाम से जानते हैं। फिल्म तेरे नाम में उनके किरदार ने ऐसी छाप छोड़ी कि इंडस्ट्री को कोई दूसरी निर्जरा नहीं मिल सकती। लेकिन एक्ट्रेस का बॉलीवुड में सफ़र ज्यादा लंबा नहीं रहा। उन्हें सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘एम एस धोनी’ में देखा गया था। एक्टर की बहन का किरदार निभाया था। कुछ ही सीन्स में नज़र आई थीं। एक्ट्रेस अब साउथ फिल्मों में एक्टिव हैं। आयशा जुल्का
आयशा जुल्का 90 के दशक का बड़ा नाम रही हैं। आमिर खान के साथ ‘जो जीता वही सिकंदर’ अक्षय कुमार के साथ दो बड़ी फिल्मों ने आयशा की गिनती टॉप एक्ट्रेसेज में शुरू कर दी थी। लेकिन ऐसा माना जाता है 1993 में अरमान कोहली से सगाई के बाद एक्ट्रेस ने अपने करियर को महत्व देना कम कर दिया था। वो प्यार में डूबी थी। इस वक्त तक इंडस्ट्री में और एक्ट्रेसेज आ चुकी थीं। आपको दिव्या भारती के साथ फिल्म रंग तो याद होगी। ये फिल्म एक्ट्रेस की मौत के बाद रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म में आयशा लीड में नहीं सपोर्टिंग में थी। फिर साल 2004 में आई फिल्म रन में अभिषेक बच्चन की बड़ी बहन बनी दिखी जिन्होंने सभी को हैरान कर दिया।संजय कपूर
अनिल कपूर और बोनी कपूर के छोटे भाई संजय कपूर का बॉलीवुड में ग्रैंड डेब्यू था। चारो तरफ एक्टर की चर्चा थी। तब्बू के साथ फिल्म प्रेम में पहली बार नज़र आये थे। उनके चार्म पर खबरें बनती थीं। लेकिन एकाध फिल्म के बाद संजय कपूर हीरो नहीं सपोर्टिंग हीरो बन कर रह गये।