शार्क टैंक के जजों को भूल जाएंगे आप, स्टार्टअप्स में करोड़ो इनवेस्ट कर चुके हैं ये बॉलीवुड स्टार्स
इन दिनों सोनी टीवी पर शार्क टैंक इंडिया का सीजन 2 छाया हुआ है। शार्क टैंक इंडिया के जज नए नए और बेहतरीन स्टार्टअप में खूब पैसा इन्वेस्ट कर रहे हैं। लेकिन ये जज पहले नहीं हैं जो इन्वेस्टमेंट में आगे हैं, बल्कि हमारे कई बॉलीवुड स्टार्स भी ये काम कर चुके हैं। उन्होंने भी कई स्टार्टअप्स में पैसा लगाया है। लिस्ट में आलिया भट्ट से लेकर सुनील सेट्टी और मलाइका अरोड़ा तक का नाम शामिल है। यहां देखिए पूरी लिस्ट।
दीपिका पादुकोण
दीपिका का पैसा FMCG स्टार्टअप एपीगामिया में लगा है। ये एक हेल्थ फूड पर बेस्ड स्टार्टअप है। दीपिका ने इसके अलावा भी कई जगह इनवेस्ट किया है।श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर ना सिर्फ ब्यूटी ब्रांड माय ग्लैम का चेहरा हैं बल्कि रिपोर्ट्स के मुताबिक वो इस कंपनी में इन्वेस्टर भी हैं।
मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा के बारे में हम जानते हैं कि वो कितनी बड़ी फिटनेस फ्रीक हैं। उन्होंने हेल्थ से जुड़े ब्रांड कपिवा में इन्वेस्ट किया है जो कि आर्युवेद के बारे में है।सोनू सूद
सोनू सूद के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने एक फिनटेक स्टार्टअप में पैसा लगाया है। इसके अलावा उन्होंने एक ट्रेवल से संबंधित एप पर भी इवेस्ट किया है।शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी ने भी कई स्टार्टअप में इन्वेस्ट किया है। एक है आयोसिस है, जोकि वेलनेस बिजनेस है। वहीं उन्होंने मामा अर्थ जैसी कंपनी में भी इन्वेस्ट किया है।सुनील शेट्टी
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने फिटनेस स्टार्टअप एक्वाटीन में पैसा लगाया है। इसके अलावा भी कई और हेल्थ से जुड़े स्टार्टअप में उनके पैसे लगे हैं।आलिया भट्ट
आलिया भट्ट को लोग उनकी अच्छी एक्टिंग की वजह से जानते हैं लेकिन उनका बिजनेस माइंडसेट भी है। उन्होंने एक फैशन टेक स्टार्टअप स्टाइल क्रैकर में पैसा लगाया है।