दीपिका पादुकोण नहीं, इन एक्ट्रेसेस को रोहित शेट्टी की 'सिंघम 3' में देखना चाहते हैं लोग
बॉलीवुड में ये खबर काफी तेजी से छाई कि दीपिका पादुकोण रोहित शेट्टी की सिंघम 3 में लेडी सिंघम बनेंगी लेकिन कुछ लोगों ने इस रोल के लिए कुछ और एक्ट्रेसेस के नाम सुझाए हैं।
Updated : December 09, 2022 04:30 PM ISTबॉलीवुड में ये खबर काफी तेजी से छाई कि दीपिका पादुकोण रोहित शेट्टी की सिंघम 3 में लेडी सिंघम बनेंगी लेकिन कुछ लोगों ने इस रोल के लिए कुछ और एक्ट्रेसेस के नाम सुझाए हैं।
हाल ही में फिल्म सर्कस का गाना करंट लगा रे रिलीज हुआ है। गाने की लॉन्चिंग पर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अलावा रोहित शेट्टी भी मौजूद थे क्योंकि वो खुद इस फिल्म के डायरेक्टर हैं। उन्होंने इस मौके पर ऐलान किया कि वो दीपिका पादुकोण के साथ अगले साल सिंघम 3 में काम करेंगे। दीपिका पादुकोण उनकी पहली पुलिस ऑफिसर होंगी। अभी तक हमने उनके कॉप यूनिवर्स में अजय देवगन, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार को ही देखा है। अब दीपिका भी पुलिस ऑफिसर बन दुश्मनों की क्लास लेंगी। लेकिन ट्विटर पर कुछ और व्यूज निकल कर आ रहे हैं। कुछ लोगों को दीपिका से ज्यादा और हिरोइनों में पुलिस बनने का पोटेंशियल दिखा। यहां देखिए कौन हैं वो एक्ट्रेसेस।