रणवीर सिंह का आज जन्मदिन है। इस मौके पर आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे रणवीर ने एक एड एजेंसी में काम करने हुए बॉलीवुड में अपना एक अलग मुकाम बना लिया।
रणवीर सिंह का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 6 जुलाई, 1985 को हुआ था। वो 37 साल के हो गए हैं औैर बॉलीवुड में लगातार धमाल मचा रहे हैं। पद्मवात जैसी फिल्मों से लेकर फिल्म 83 में उनके कैरेक्टर्स ने खूब वाहवाही बटोरी है। लेकिन हर एक्टर की तरह रणवीर सिंह ने भी यहां तक पहुंचने के लिए काफी पापड़ बेले हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में एजेंसी तक में काम किया है। जबकि उनका सिर्फ एक्टर बनने का सपना था। पर रणवीर को पता था की उन्हें कैसे कैसे सीढ़ी चढ़कर आगे बढ़ना है। आइए आज आपको उनके सफर की कुछ झलकियां दिखाते हैं।
रणवीर सिंह ने की 20 फिल्में
रणवीर सिंह ने 12 सालों के करियर में 20 फिल्में की हैं। उनकी ज्यादातर फिल्में हिट और सुपरहिट ही रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर 223 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। स्कूल से ही बनना था एक्टर
रणवीर सिंह एक सिंधी हिंदू फैमिली से हैं। बचपन से ही वो एक्टर बनना चाहते थे। उन्होंने इसलिए बचपन में स्कूल प्ले और डिबेट में पार्टिसिपेट करना शुरू कर दिया था। उन्होंने एचआर कॉलेज से कॉमर्स की पढ़ाई की। रणबीर माने जाते हैं अतरंगी
रणबीर सिंग काफी अतरंगी माने जाते हैं। उनके कपड़ों के स्टाइल से हर कोई हैरान हो जाता है। वो इतने अनोखे फैशन के कपड़े पहन आते हैं कि कोई सोच भी नहीं सकता।
काम नहीं मिला तो एड एजेंसी में नौकरी की
कॉलेज टाइम से ही रणवीर एक्टिंग के लिए ऑडिशन देने लगे थे। उन्होंने एक्टिंग की क्लासेस भी ली। लेकिन कहते हैं न समय से पहले कुछ नहीं मिलता। तो बस उन्होंने एडवर्टाइजमेंट एजेंसी से जुड़ने का फैसला किया और कंटेंट राइटिंग का काम करने लगे।
बैंड बाजा बारात से हुआ डेब्यू
अपने काम के दौरान भी फिल्मों की तालाश में लगे रहे और ऑडिशन देते रहे। आखिरकार उन्होंने बैंड बाजा बारात के लिए ऑडिशन दिया और आदित्य चोपड़ा को वो पसंद आए। बस फिर क्या था। यहां से तो उनकी आगे की जर्नी सभी जानते हैं।
आने वाली हैं दो जबरदस्त फिल्में
रणवीर सिंह की अब दो फिल्में आने वाली हैं। एक है रॉकी और रानी की प्रेम कहानी जिसमें आलिया भट्ट उनके साथ एक बार फिर नजर आएंगी। इसके अलावा वो रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में भी हैं। जो कि साल के अंत में रिलीज होगी।