बॉलीवुड में कई स्टार्स हैं जो ऑनस्क्रीन तो अपनी जुल्फें लहराते हैं लेकिन असल जिंदगी में वो गंजे हैं। या उनके काफी हद तक बाल झड़ गए हैं। लिस्ट में संजय दत्त, कपिल शर्मा और सलमान खान तक के नाम शामिल हैं।
बॉलीवुड में आपने एक्टर्स को अपनी जुल्फें लहराते हुए देखा होगा। उनके घने बालों की वजह से वो और हैंडसम लगते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि इनमें से कई एक्टर्स तो गंजेपन का शिकार हो चुके हैं। उन्होंने अपना हेयर ट्रांसप्लांट करवाया है या किसी ने विग लगाई है। लिस्ट में एक से बढ़कर एक बड़े स्टार्स के नाम है। फिर चाहे वो सलमान खान हों, अमिता बच्चन या रणबीर कपूर। आइए आपको इन 10 स्टार्स से मिलवाते हैं।
पारस छाबड़ा
पारस छाबड़ा भी गंजे हैं। उनकी विग तो बिग बॉस में नीचे गिर गई थी। इसका एक वीडियो काफी वायरल हुआ था।कपिल शर्मा
कपिल शर्मा जब द ग्रेड इंडियन लाफ्टर चैलेंज में आए थे। उनके बाल तभी गिरना शुरू हो गए थे। लेकिन जैसे जैसे वो आगे बढ़ने लगे। उनका गंजापन भी बढ़ता गया और आखिर में उन्होंने हेयर ट्रांसप्लांट करवा लिया।अक्षय कुमार
अक्षय कुमार के बारे में भी कहा जाता है कि उनके भी बढ़ती उम्र के साथ बाल झड़ने लगे थे और उन्होंने भी ट्रांसप्लांट कराया है। अक्षय वैसे अपनी फिल्मों में छोटे बालों में ही नजर आते हैं।गोविंदा
गोविंदा ने भी पहले काफी नकली बालों के जरिए अपना गंजापन छुपाया और आखिरकार उन्होंने फिर हेयर ट्रांसप्लांट करवाया।रणबीर कपूर
रणबीर कपूर के बाल कम उम्र में ही गिरना शुरू हो गए थे। बताया जाता है कि वो 2007 में बालों की सर्जरी करवा चुके हैं। उनकी हेयरलाइन आगे से काफी कम हो गई थी।अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन के बाल भी बढ़ती उम्र के साथ कम हो चुके हैं। लेकिन वो विग और नकली बालों के सहारे अपना गंजापन छुपा लेते हैं। फिल्मों में उनके बाल एकदम परफेक्ट दिखाए जाते हैं।सनी देओल
सनी देओल ने भी हेयर ट्रांसप्लांट कराया था। वो भी अपने बालों की समस्या से परेशान थे। आखिरकार परेशान होकर उन्होंने बालों का इलाज करवा लिया था।रजनीकांत
रजनीकांत को तो आप साफ ही देख सकते हैं कि उनके बाल नही हैं। सिर्फ साइड मे हैं। लेकिन जब वो फिल्मों में नजर आते हैं तो पता ही नहीं चलता कि उनके बाल झड़ चुके हैं। लेकिन उन्होंने कभी इस चीज को छुपाया नहीं है।संजय दत्त
संजय दत्त को भी इस लिस्ट में रखा गया है। उनके बारे में भी कहा जाता है कि उन्होंने हेयर ट्रांसप्लांट करवाया है।सलमान खान
सलमान खान उन एक्टर्स में शामिल हैं जिनके बाल काफी पहले झड़ गए थे। उन्होंने अपना हेयर ट्रांसप्लांट करवाया हुआ है। उनके गंजेपन की कई तस्वीरें इंटरनेट पर आराम से मिल जाएंगी।Collage Maker-14-Jul-2022-08.19-AM (1)