बॉलीवुड के किंग खान बनने से पहले शाहरुख खान ने किया था इन सीरियल्स में काम, टीवी पर छोड़ी थी अलग छाप
एक्टर शाहरुख खान केवल फौजी या फिर सर्कस में ही नहीं बल्कि कई कई टीवी शोज में काम करते हुए भी नजर आ चुके हैं। आइए नजर डालते हैं उन शोज और सीरियल्स की लिस्ट पर यहां, जिसमें उन्होंने शानदार तरीके से काम किया।
Updated : November 02, 2022 04:18 PM ISTएक्टर शाहरुख खान केवल फौजी या फिर सर्कस में ही नहीं बल्कि कई कई टीवी शोज में काम करते हुए भी नजर आ चुके हैं। आइए नजर डालते हैं उन शोज और सीरियल्स की लिस्ट पर यहां, जिसमें उन्होंने शानदार तरीके से काम किया।
बॉलीवुड के बादशाह कहने जाने वाले एक्टर शाहरुख खान आज 57 साल के हो गए हैं। भारतीय सिनेमा को उन्होंने शानदार फिल्में तो दी ही है। साथ ही साथ वो टेलीविजन की दुनिया के भी बादशाह रहे हैं। उनकी टीवी की जर्नी भी काफी शानदार रही। आपको ये जानकार हैरानी होगी कि एक्टर शाहरुख खान केवल फौजी या फिर सर्कस में ही नहीं बल्कि कई कई टीवी शोज में काम करते हुए भी नजर आ चुके हैं। आइए नजर डालते हैं उन शोज और सीरियल्स की लिस्ट पर यहां, जिसमें उन्होंने शानदार तरीके से काम किया।
फौजी
शाहरुख खान ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत टीवी शो फौजी से की थी। उन्होंने भारतीय सेना पर आधारित शो में लेफ्टिनेंट अभिमन्यु राय की भूमिका निभाई थी। विक्रम राय का किरदार शो का हीरो माना जा रहा था। हालांकि इस शो में शाहरुख खान का काम लोगों को बहुत पसंद आया और उन्हें लोगों के बीच फेमस बना दिया।टेड टॉक्स इंडिया: नई सोच
टेड टॉक्स इंडिया: नई सोच एक ऐसा शो था जहां पर अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों ने अपनी जर्नी के बारे में बात करके लोगों को प्रेरित करते हैं। होस्ट शाहरुख खान ने सीमा पार के लोगों से उनके असाधारण काम और समाज में योगदान के बारे में जानने के लिए उनका इंटरव्यू लिया। (फोटो: इंस्टाग्राम) Please Subscribe us OnGoogle News