बॉलीवुड में अब एक से बढ़कर एक फिल्में आने वाली हैं और कमाल की बात तो ये है कि इनमें से तमाम फिल्मों में आपको एकदम नई जोड़ियां देखने को मिलेंगे। कौन सी हैं ऐसी फिल्में, आइए बताते हैं।
बॉलीवुड में आने वाले टाइम में आपको एक से बढ़कर एक नई जोड़ियां देखने को मिलने वाली हैं। इनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। इसमें सबसे पहले तो शाहरुख खान हैं जिन्होंने इस बार साउथ एक्ट्रेस नयनतारा के साथ जोड़ी बनाई है। वहीं रणबीर कपूर भी पहली बार स्क्रीन पर श्रद्धा कपूर के साथ होंगे। प्रभास ने भी इस बार कृति सेनन का हाथ थामा है। ऐसी ही नई जोड़ियों की कई फिल्में आने वाली हैं। आइए आपको पूरी लिस्ट दिखाते हैं।
पूजा हेगड़े और सलमान खान
सलमान खान की फिल्म आ रही है कभी ईद कभी दीवाली। इस फिल्म का नाम वैसे भाईजान भी बताया जा रहा है। फिल्म में सलमान खान ने अपने अपोजिट पूजा हेगड़े को पहली बार कास्ट किया है।
विक्की कौशल और सारा अली खान
विक्की कौशल और सारा अली खान दिनेश विजन की फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। दोनों की फिल्म का एक लुक भी सामने आया था। इसमें इनकी कैमेस्ट्री कमाल लग रही है।वरुण धवन और जाह्नवी कपूर
वरुण धवन और जाह्नवी कपूर एक दूसरे के अच्छे दोस्त तो थे लेकिन ये पहली बार है जब दोनों फिल्म बवाल से ऑनस्क्रीन जोड़ी में नजर आएंगे। शाहरुख खान और नयनातारा
शाहरुख खान और नयनतारा पहली बार साउथ के पॉपुलर डायरेक्टर एटली की फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म का नाम जवान है। इसका एक टीजर भी सामने आ चुका है।अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा
अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा फिल्म लाइगर में साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर आ गया है और दोनों काफी धांसू अंदाज में फिल्म में दिखाई देंगे।सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना
ये पहली बार है जब सिद्धार्थ मल्होत्रा ने रश्मिका मंदाना के संग ऑन स्क्रीन जोड़ी बनाई है। दोनों की फिल्म का नाम मिशन मजनू है। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर पिछले काफी समय से लव रंजन की एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म शूट कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग अभी भी बाकी है लेकिन दोनों की फिल्म के सेट से फोटोज लीक हो चुकी हैं।
प्रभास और कृति सेनन
प्रभास पहली बार कृति सेनन के साथ फिल्म आदिपुरुष में नजर आएंगे। उनकी इस फिल्म में सैफ अली खान और सनी सिंह भी अहम रोल मे हैं। प्रभास फिल्म में राम का रोल करेंगे तो वहीं कृति सेनन सीता बनेंगी।
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण
ऋतिक रोशन अपनी एक और एक्शन फिल्म के साथ तैयार हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण उनका एक्शन में साथ देंगी। फिल्म का नाम फाइटर है और इस पर जल्द ही काम शुरू होगा।