बॉलीवुड के सई सितारे अपनी बेटियों को विदा कर चुके हैं। इस दौरान बॉलीवुड के ये सितारे जमकर रोए थे। इस लिस्ट में सुनील शेट्टी से लेकर अमिताभ बच्चन तक का नाम शामिल है।
बॉलीवुड के कई सितारे ऐसे हैं जो कि अपनी बेटियों को विदा कर चुके हैं। शादी के समय ये सितारे एक आम आदमी की तरह अपनी बेटी का कन्यादान करते नजर आए थे। अपनी बेटी को डेली में बैठाते समय इन सितारों के आंसू निकल आए। बॉलीवुड के कई सितारे ऐसे हैं जो कि अपनी बेटी की विदाई का गम बर्दाश्त नहीं कर पाए थे। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको इन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं।
सुनील शेट्टी
बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार अथिया शेट्टी की शादी में सुनील शेट्टी बहुत रोए हैं। शादी के मंडप में सुनील शेट्टी अपनी बेटी को देखकर बहुत इमोशनल हो गए। महेश भट्ट
महेश भट्ट अपनी बेटी आलिया भट्ट का कन्यादान करते समय इमोशनल हो गए थे। इस दौरान महेश भट्ट ने आलिया और रणबीर को अपने गले से लगा लिया था।
सलीम खान
अर्पिता खान की शादी में सलीम खान काफी उदास हो गए थे। शादी के मंडप में अर्पिता और आयुष को आशीर्वाद देते हुए सलीम की आंखें भर आई थीं।
धर्मेंद
ईशा देओल को डोली में बैठाते समय धर्मेंद भी खूब रोए थे। पिता को देखकर ईशा देओल भी इमोशनल हो गई थीं। मुकेश अंबानी
ईशा अंबानी को विदाई में नीता और मुकेश दोनों रो पड़े थे। मुकेश अंबानी का ऐसा अंदाज देखकर हर कोई हैरत में पड़ गया था।सुनील दत्त
प्रिया की शादी के दौरान सुनील दत्त भी काफी इमोशनल हो गए थे। सुनील दत्त ने पत्नी नरगिस की तस्वीर के साथ अपनी बेटी की शादी की रस्में पूरी की थी। रजनीकांत
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। रजनीकांत भी अपनी बेटियों की शादी में रो पड़े थे। शादी के मंडप में रजनीकांत की आंखों में आंसू आ गए। अमिताभ बच्चन
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी अपनी बेटी की विदाई में आंसू बहा चुके हैं। श्वेता बच्चन को डोली में बैठाते समय अमिताभ बच्चन खुद पर काबू नहीं कर पाए थे। ऋषि कपूर
बेटी रिद्धिमा कपूर की शादी में ऋषि कपूर काफी इमोशनल हो गए थे। रिद्धिमा कपूर की शादी के मंडप में ऋषि कपूर काफी उदास नजर आए थे।