टीवी की दुनिया में जितने भी सीरियल्स आते हैं उनमें कई सासे ऐसी होती है जोकि अपनी बहू की क्लास लगाने में किसी भी तरह से पीछे नहीं हटती है। आइए जानते हैं उन सासों के बाेर में एक-एक करके यहां।
टीवी की दुनिया में जितने भी सीरियल्स आते हैं उनमें कई सासे ऐसी होती है जोकि अपनी बहू की क्लास लगाने में किसी भी तरह से पीछे नहीं हटती है। सीरियल के अंदर उनकी चाल के बिना कुछ भी नया ट्विस्ट एंड टर्न देखने को नहीं मिलता है। आइए ऐसे में हम आपको बताते हैं उन सासों के बारे में यहां जिन्होंने टीवी की दुनिया में अपना खतरनाक रूप दिखाकर अपनी बहुओं की क्लास लगा दी।
1. कोकिला बेन
खतरनाक सासों की लिस्ट में कोकिला बेन का नाम सबसे ऊपर आता है, जिनकी एक आवाज सुनकर ही गोपी बहू की रोंगटे खड़े हो जाते थे। इस रोल को निभाकर रूपल पटेल घर-घर में फेमस हो गई थी। उन्होंने कोकिला बेन का रोल साथ निभाना साथिया सीरियल में निभाया था। 2. अम्मा जी
सीरियल ना आना इस देश मेरी लाडो में मेघना मलिक ने अम्मा जी का रोल निभाया था। सीरियल में उनका रोल काफी खतरनाक था। उनसे सभी लोग डरते हुए दिखाई देते थे। 3. दादी सा
सीरियल बालिका वधु काफी ज्यादा टीवी की दुनिया में फेमस हुआ था। इस सीरियल के अंदर सुरेखा सीकरी ने दादी सा का रोल निभाया था। उनके कहने पर ही सीरियल के अंदर पूरा परिवार कांप उठता था। भाभो
दिया और बाती हम की भाभो को तो हम सभी लोग जानते हैं। सीरियल के अंदर उनका रोल काफी ज्यादा लोगों ने काफी पसंद किया था। भाभो के कहने पर ही उनका पूरा परिवार चलता था। वो अपनी बहू संधिया को हमेशा लाइन पर ही रखती थी। बा
सीरियल अनुपमा में नजर आने वाली बा के व्यवहार के बारे में तो हर कोई जानता है। चाहे अनुपमा उनके लिए कितना कुछ भी कर लें लेकिन उसे ताने मरने से वो कभी पीछे नहीं हटती है। सीरियल में बा का रोल अल्पना बुच निभा रही हैं। भावनी चव्हाण
सीरियल गुम है किसी के प्यार में भावनी चव्हाण का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस किशोरी शहाणे लोगों के बीच काफी ज्यादा हिट है। सीरियल के अंदर वो जिस तरह से चाल चलती है उसके आगे सब फेल हो जाते हैं।