सलमान शाहरुख हों या सोनू भूषण कुमार, इन सितारों में कभी दुश्मनी थी और फिर ये दोबारा पक्के दोस्त बन गए
एंटरटेनमेंट जगत में कई ऐसे सितारे हैं जो एक दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करते थे लेकिन समय के साथ ये सितारे इतने बदल गए कि अपने दुश्मनों को ही गले लगाकर इन्होंने दोस्त बना लिया। यहां देखिए कौन हैं ये सितारे।
रवि किशन और मनोज तिवारी
रवि किशन और मनोज तिवारी भोजपुरी के दिग्गज सितारे हैं लेकिन दोनों के बीच में एक बार काफी तनातनी हो गई थी। हालांकि समय ने इन्हें भी बाद में दोस्त बना दिया।शाहरुख खान और सलमान खान
शाहरुख खान और सलमान खान वैसे तो पहले दोस्त ही थी लेकिन बीच में दोनों दुश्मन बन गए और अब तो ये जिगरी यार हैं जो बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं।
राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा
राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा के बीच खूब तूतू मैंमैं हुई थी। दोनों ने एक दूसरे का खूब मजाक उड़ाया था लेकिन ये दोनों कब पक्की सहेलियां बन गईं ये पता ही नहीं चला।
सोनू निगम और भूषण कुमार
सोनू निगम और भूषण कुमार के बीच मिस अंडरस्टैंडिंग के चलते कोरोना के टाइम पर खूब बहस हुई थी। लेकिन हाल ही में सोनू के जन्मदिन पर दोनों साथ नजर आए।
रानी मुखर्जी और ऐश्वर्या राय
रानी मुखर्जी और ऐश्वर्या राय भी एक दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करती थीं लेकिन बाद में दोनों दोस्त बन गईं।
करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा
करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा के बीच काफी खटपट थी। दोनों साथ में नजर तक नहीं आती थीं लेकिन इन्होंने भी अपनी दुश्मनी भुला दी थी।
पवन सिंह और खेसारी लाल यादव
पवन सिंह और खेसारी लाल यादव ने भी एक दूसरे को ना देखने की कसम खा रखी थी पर समय के साथ इंडस्ट्री में रहते हुए दोनों दोस्त बन गए।