Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: अभिनव की हालत खराब करेगा अबीर, अक्षरा-अभिमन्यु के बीच होगी जमकर बहस
सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अपने पिता की सच्चाई जानने के लिए अबीर अभिनव से कई सारे सवाल करेगा। इतना ही नहीं अक्षरा और अभिमन्यु के बीच भी जमकर घमासान देखने को मिलेगा।
Updated : June 02, 2023 10:56 AM ISTसीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अपने पिता की सच्चाई जानने के लिए अबीर अभिनव से कई सारे सवाल करेगा। इतना ही नहीं अक्षरा और अभिमन्यु के बीच भी जमकर घमासान देखने को मिलेगा।
सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है का ड्रामा किसी भी तरह से कम होता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। अबीर अपने पिता को ढूंढने के इरादे से निकल पड़ा है। इस बारे में अभिमन्यु को पता चल गया है। आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अपने पिता की सच्चाई जानने के लिए अबीर अभिनव से कई सारे सवाल करेगा। इतना ही नहीं अक्षरा और अभिमन्यु के बीच भी जमकर घमासान देखने को मिलेगा।
अभिनव से अबीर ने किए तीखे सवाल
वहीं, जब अभिनव के साथ अबीर अपने स्कूल जाता है तो वो उससे कई सारे सवाल करता है। वो अभिनव से पूछता कि आप मुझसे कितना प्यार करते हैं? इसका जवाब देते हुए अभिनव कहता है कि वो उसके निक्की जी है। इसके बाद अबीर एक चौंकाने वाला सवाल अभिनव से पूछता है। वो कहता है कि यदि आप मेरे असली पापा नहीं होते, तब भी आप मुझे इतना ही प्यार करते? ये सुनते ही अभिनव चुप हो जाता है।अक्षरा और अभिमन्यु के बीच लड़ाई
सीरियल के अंदर आगे दिखाया जाता है कि अभिमन्यु अक्षरा एग्जाम हॉल को छोड़ने के लिए कहता है। जब अक्षरा और अबीर अभिमन्यु की कार में बैठे होते हैं तब रूही को फोन आता है। वो अपने पॉपी को बताती है कि अपने असली पिता के लिए अबीर काफी टेंशन में है। ये सुनते ही अक्षरा अभिमन्यु को कार रोकने के लिए कह देती है। इस दौरान अक्षरा अभिमन्यु पर ये इल्जाम लगाती है कि उसने ही अबीर को पूरा सच बताया है। दोनों के बीच काफी बहस भी होती है। Please Subscribe us OnGoogle News