सुभाष घई की बर्थडे पार्टी में एक छत के नीचे नज़र आये सलामन खान-ऐश्वर्या राय, कार्तिक आर्यन, अनिल कपूर भी बने मेहमान
सुभाष घई के बर्थडे में सितारों का जमावड़ा

फिल्ममेकर सुभाष घई इंडस्ट्री का बड़ा नाम है। उन्होंने अपने करियर में कई शानदार फिल्में मनाई हैं। कई एक्टर्स को ब्रेक दिया, बड़ा स्टार बनाया। ऐसे में उनके 78 वें जन्मदिन के मौके पर उन्हें बधाई देने भी इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे पहुंचे। इनमें कुछ नए कलाकार और कुछ पुराने दोस्त थे। बीती रात मुंबई में उनके घर हुई इस पार्टी में एक बार फिर सलमान खान और ऐश्वर्या राय एक ही छत के नीचे नज़र आये।
इस खास बर्थडे पार्टी में कार्तिक आर्यन,अनिल कपूर, अनुपम खेर, शत्रुघ्न सिन्हा, जैकी श्रॉफ सभी शामिल हुए। जैकी सुभाष के लिए गिफ्ट के रूप में एक पौधा ले कर आये थे। इनके अलावा सलमान खान, ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, जया बच्चन जैसे सितारे भी सुभाष घई को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे थे। देखिये तस्वीरें-
Updated : January 24, 2023 11:20 AM IST
Please Subscribe us OnGoogle News