पायल रोहतगी और संग्राम सिंह की शादी की इनसाइड तस्वीरें हुईं लीक, फैंस बोले- बधाई हो
पायल रोहतगी और संग्राम सिंह ने आखिरकार एक दूसरे से 9 जुलाई को आगरा में शादी कर ली है। दोनों पिछले 12 सालों से लिव इन रिलेशनशिप में थे।
पायल रोहतगी और संग्राम सिंह आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए। दोनों एक दूसरे के संग पिछले 12 साल से लिव इन रिलेशनशिप मे थे। आखिरकार दोनों ने आगरा में शादी कर ली है। पायल का परिवार गुजरात से आगरा पहुंचा था तो वहीं संग्राम सिंह की फैमिली हरियाणा से आई थी। शादी के बाद दोनों दिल्ली में अपने दोस्तों और इंडस्ट्री के लोगों को रिसेप्शन भी देंगे। फिलहाल तो दोनों की शादी की इनसाइड तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें ये जोड़ा काफी खूबसूरत लग रहा है।
Updated : July 10, 2022 08:36 AM IST
Please Subscribe us OnGoogle News