तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी सोलो ट्रिप पर, पहुंची लंबी गर्दन वालों के गांव-तस्वीरें
मुनमुन थाईलैंड के एक ऐसी गांव भी पहुंची जहां लोगों की गर्दन काफी लंबी होती है। इस गांव को लॉन्ग नेक के नाम से जाना जाता है। इसकी तस्वीरें शेयर करते हुए मुनमुन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा- ‘सालों पहले जब मैंने उनके बारे में पढ़ा, या उन्हें विभिन्न वृत्तचित्रों में देखा, तो मैं उत्सुक थी। अंत में थाईलैंड-बर्मा सीमा क्षेत्र में पाए जाने वाले एक स्वदेशी समुदाय केरेन जनजाति की महिलाओं से मिलने का अवसर मिला। उनकी कहानियां आकर्षक हैं।‘
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। शो में उनके किरदार को कई सालों से पसंद किया जाता रहा है। उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। सोशल मीडिया पर भी उन्हें 7।4 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। ऐसे में वो हमेशा अपने फैंस को कुछ न कुछ अपडेट देती रहती हैं। अब एक्ट्रेस ने अकेले थाईलैंड घूम रही हैं जिसकी तस्वीरें उन्होंने शेयर की है। उन्होंने फ़िलहाल काम से ब्रेक लिया हुआ है।
मुनमुन बिना किसी परिवार के सदस्य या दोस्त के अकेले ही थाईलैंड पहुंच गई। यहां उन्होंने कई पॉपुलर जगह का दौरा किया जिसकी तस्वीरें उन्होंने शेयर किया है। मुनमुन थाईलैंड के एक ऐसी गांव भी पहुंची जहां लोगों की गर्दन काफी लंबी होती है। इस गांव को लॉन्ग नेक के नाम से जाना जाता है। इसकी तस्वीरें शेयर करते हुए मुनमुन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा- ‘सालों पहले जब मैंने उनके बारे में पढ़ा, या उन्हें विभिन्न वृत्तचित्रों में देखा, तो मैं उत्सुक थी। अंत में थाईलैंड-बर्मा सीमा क्षेत्र में पाए जाने वाले एक स्वदेशी समुदाय केरेन जनजाति की महिलाओं से मिलने का अवसर मिला। उनकी कहानियां आकर्षक हैं।‘
देखिये मुनमुन दत्ता के सोलो ट्रिप की तस्वीरें-