Gadar 2 Review: घिसीपिटी कहानी लेकर फिर लौटे सनी देओल, डायलॉग और ताबड़तोड़ एक्शन ने बचाई लाज

    4.0

    गदर

    सनी देओल की फिल्म की कहानी इंडिया और पाकिस्तान की दुश्मनी को दिखाती है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि सालों बीत जाने के बाद भी बंटवारे का दर्द लोगों के सीने से कम नहीं हुआ है।

    Director :
    • अनिल शर्मा
    Cast :
    • सनी देओल,
    • अमीषा पटेल,
    • उत्कर्ष शर्मा,
    • सिमरत कौर,
    • गौरव चोपड़ा,
    • मनीष वाधवा
    Genre :
    • एक्शन, थ्रिलर
    Language :
    • हिंदी
    Platform :
    • सिनेमाघर
    Gadar 2 Review: घिसीपिटी कहानी लेकर फिर लौटे सनी देओल, डायलॉग और ताबड़तोड़ एक्शन ने बचाई लाज
    Updated : October 20, 2023 05:29 PM IST

    बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल फिल्म 'गदर 2' के जरिए एक बार फिर से इंडस्ट्री में दस्तक दे चुके हैं। सालों पहले गदर के जरिए सनी देओल और अमीषा पटेल ने बॉक्स ऑफिस की दुनिया को हिलाकर रख दिया था। आज देशभर में फिल्म 'गदर 2' को रिलीज कर दिया गया है। 22 साल बाद तारा सिंह ने एक बार फिर से लोगों के दिलों में देशभक्ति की अलख जगा दी है। इस बार तो तारा सिंह के साथ उसके बेटे ने भी पाकिस्तान को कड़ी टक्कर दी है। वहीं सकीना भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचने में कामयाब रही है। तो फिर देर किस बात की चलिए जानते हैं कि 'गदर 2' आखिर कैसी फिल्म है? 

    क्या है फिल्म गदर 2 की कहानी?

    फिल्न गदर 2 की कहानी को कुछ साल आगे बढ़ा दिया गया है। बंटवारा होने के बाद तारा सिंह अपनी पत्नी और बेटे के साथ पंजाब में रहना शुरू कर देता है। तारा सिंह जहां ट्रक चलाकर रोजीरोटी कमाता है। वहीं तारा सिंह का बेटा जीते एक्टर बनने के ख्वाब देखता है। हालांकि तारासिंह अपने बेटे को पढ़ाने के लिए जबरदस्ती चंडीगढ़ भेज देता है। इसी बीच तारा सिंह को पता चलता है कि पाकिस्तान ने इंडिया पर हमला कर दिया है। अपने देश के सिपाहियों की मदद करते समय तारा सिंह गायब हो जाता है। ऐसे में जीते अपने पिता की खोज में पाकिस्तान पहुंच जाता है। यहां पर पिता की तलाश करते करते जीते को एक लड़की से प्यार हो जाता है। इस दौरान पता चलता है कि तारा सिंह तो इंडिया में ही है। पाकिस्तान की सेना जीते को पकड़ लेती है। ऐसे में अपने बेटे को बचाने के लिए तारा सिंह एक बार फिर से पाकिस्तान पहुंच जाता है। कहानी में दिखाया गया है कि किस तरह से अपने बेटे को बचाने के लिए तारा सिंह ने पूरे पाकिस्तान को हिलाकर रख दिया। 

    फिल्म में क्या है खास?

    अगर आप सनी देओल के डायलॉग्स और एक्शन के फैन हैं तो ये फिल्म आप के लिए ही बनी है। फिल्म में जब जब तारा सिंह ने चिल्लाकर दुश्मनों का सामना किया है जब जब थिएटर में लोग चिल्लाना शुरू कर देंगे। सनी देओल की आवाज आज भी उतनी ही दमदार है। आपको जानकर हैरानी होगी कि न्यूक्लियर वैपेंस के जमाने में तारा सिंह ने केवल अपने ढ़ाई किलो के हाथ और हथौड़े से ही पूरे पाकिस्तान की नाक में दम कर दिया। पूरी फिल्म में तारा सिंह ने पाकिस्तानी सेना की धुलाई की है। वहीं तारा सिंह और सकीना की कहानी भी लोगों को जरूर पसंद आएगी। बीच बीच में चल रहे फ्लैशबैक के सीन्स आपको 22 साल पुराने जमाने में लेकर जाएंगे। वहीं गौरव चोपड़ा, मनीष वाधवा ने साबित कर दिया है कि वो भी एक्टिंग के मामले में किसी से कम नहीं हैं। गौरव चोपड़ा का अंदाज देखकर किसी की भी रूह कांप उठेगी। वहीं मनीष ने भी विलेन बनकर सबको हैरत में डाल दिया है। 

    क्या रह गई फिल्म 'गदर 2' में कमी?

    फिल्म गदर 2 का म्यूजिक आपको परेशान कर सकता है। फिल्म में बार बार पुराने गाले चलाए गए हैं। हालांकि फिल्म में कुछ नए गीत भी जोड़े गए हैं जो कि सुनने में ही काफी बोरिंग हैं। मेकर्स ये बात भूल गए हैं कि गदर ने अपने गानों की वजह से सालों तक लोगों के दिलों पर राज किया है। आज भी लोग गदर को उसके गानों के लिए जानते हैं। वहीं गदर 2 की कहानी कई जगहों पर बोझिल नजर आई। गदर 2 के कई सीन्स का तो असली दुनिया से कोई नाता ही नहीं है। मजेदार बात ये है कि हथियारों से लैस पाकिस्तान की सेना तारा सिंह को एक गोली तक नहीं मार सकी। फिल्म की ये छोटी छोटी बारिकियां आपको खटक सकती हैं।