पंख लगाकर हवा में उड़ती दिखीं उर्फी जावेद, कैमरे के आगे हेटर्स को दिखाया एटीट्यूड
उर्फी जावेद ने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में उर्फी जावेद पंखों से अपने शरीर को ढ़कती नजर आ रही हैं।
Updated : January 15, 2023 11:08 AM ISTउर्फी जावेद ने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में उर्फी जावेद पंखों से अपने शरीर को ढ़कती नजर आ रही हैं।
उर्फी जावेद टीवी की उन अदाकाराओं में से एक हैं जो कि लाइमलाइट में आने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देतीं। उर्फी जावेद समय समय पर अपने फैंस के सात तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती हैं। उर्फी जावेद के लुक्स अक्सर फैंस की धड़कनें रोक देते हैं। इसी बीच उर्फी जावेद ने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। कुछ समय पहले ही उर्फी जावेद ने एक वीडियो फैंस के साथ शेयर की है। इस वीडियो में उर्फी जावेद कपड़ों को जगह पंख पहने नजर आ रही हैं। इस वीडियो में उर्फी जावेद स्काई ब्लू कलर के पंखों के जरिए अपने बदन को ढंक रही है।
इस पंखों के साथ उर्फी जावेद ने मैचिंग स्कर्ट कैरी किया है। स्काई ब्लू कलर के इस आउटफिट को परफेक्ट बनाने के लिए उर्फी जावेद ने व्हाइट कलर की हाई हील्स भी पहनी हैं। शोहरत के पंख लगते ही उर्फी जावेद कैमरे को एटीट्यूड दिखाती नजर आईं। वीडियो में उर्फी जावेद कमाल लग रही हैं। हालांकि कुछ लोगों को उर्फी जावेद का ये अंदाज पसंद नहीं आ रहा है। लोग उर्फी जावेद को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कि उर्फी जावेद की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं। इन लोगों का मानना है कि कौन कैसे कपड़े पहन रहा है इस बात पर रोकटोक करने का हक किसी को नहीं है। उर्फी जावेद की तारीफ करते हुए एक फैन ने लिखा, एक लड़की को फ्रीडम के पंख मिलने ही चाहिए। हर लड़की को उसके सपने पूरे करने का हक है। वैल डन उर्फी...।
गौरतलब है कि अब तो सितारों ने भी उर्फी जावेद को सपोर्ट करना शुरू कर दिया है। कुछ समय पहले ही हनी सिंह उर्फी जावेद की तारीफ करते दिखे थे। हनी सिंह ने कहा था कि किसी इंसान को कपड़ों से जज करना ठीक नहीं है। अपनी मर्जी से जिंदगी जीना हर किसी को हक है। हनी सिंह से इस बयान ने उर्फी जावेद के हेटर्स के बीच खलबली मचा दी थी।