लॉकअप: कंगना रनौत ने शाहरुख़, प्रियंका, अक्षय को बताया फ्लॉप होस्ट, सलमान के जोड़ा अपना नाम
अब इस शो के सभी कैदी और क्वीन कंगना ने अपनी अलग पहचान बनाई है। लॉकअप को मिल रहे प्यार से कंगना इतनी खुश हुई कि उन्होंने अपने आपको अपनी जनरेशन की बेस्ट होस्ट बता दिया। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने प्रियंका चोपड़ा, शाहरुख़ खान और रणवीर सिंह जैसे एक्टर्स को असफल होस्ट बताया है।
Updated : April 05, 2022 06:27 PM ISTअब इस शो के सभी कैदी और क्वीन कंगना ने अपनी अलग पहचान बनाई है। लॉकअप को मिल रहे प्यार से कंगना इतनी खुश हुई कि उन्होंने अपने आपको अपनी जनरेशन की बेस्ट होस्ट बता दिया। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने प्रियंका चोपड़ा, शाहरुख़ खान और रणवीर सिंह जैसे एक्टर्स को असफल होस्ट बताया है।
हिंदी फिल्मों में नाम कमाने के बाद कंगना रनौत डिजिटल शो 'लॉकअप' को होस्ट कर खूब तारीफें बटोर रही हैं। एकता कपूर द्वारा प्रोड्यूस इस शो से कंगना ने अपना डिजिटल डेब्यू भी किया है। शुरुआत में शो को सलमान खान के 'बिग बॉस' की कॉपी बताया गया था। लेकिन अब इस शो के सभी कैदी और क्वीन कंगना ने अपनी अलग पहचान बनाई है। लॉकअप को मिल रहे प्यार से कंगना इतनी खुश हुई कि उन्होंने अपने आपको अपनी जनरेशन की बेस्ट होस्ट बता दिया। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने प्रियंका चोपड़ा, शाहरुख़ खान और रणवीर सिंह जैसे एक्टर्स को असफल होस्ट बताया है।
कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी में एक्ट्रेस द्वारा लिखा गया है- ‘कई सफल एक्टर्स ने शाहरुख, अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह जैसे होस्टिंग पर हाथ आजमाया है। उनका करियर सफल हो सकता है लेकिन वप होस्ट करने में असफल रहे, वोअसफल होस्ट हैं, अब तक केवल श्री अमिताभ बच्चन जी, सलमान खान जी और कंगना रनौत ने एक सुपर स्टार होस्ट बनने का गौरव हासिल किया है। इस लीग में शामिल होने को मैं अपना सौभाग्य मानती हूं।’
आगे कंगना ने मूवी माफियों पर भी तंज कसा। एक्ट्रेस ने आगे कहा-‘काश, मुझे यह स्पष्ट करने की आवश्यकता नहीं होती, लेकिन ईर्ष्यालु फिल्म माफिया मुझे और मेरे शो को बदनाम करने के लिए सब कुछ कर रहे हैं, इसलिए मुझे आवश्यक काम करना पड़ा और मुझे कोई आपत्ति नहीं है। अगर मैं हर किसी के लिए खड़ी हो सकती हूं तो मैं मैं अपने लिए भी खड़ी हो सकती हूं... मेरी पीढ़ी की एकमात्र सफल होस्ट हूं। यह अद्भुत है।'
बता दें, कंगना रनौत का शो ‘लॉकअप’ समय के साथ ऑडियंस का फेवरेट बन गया है। इस शो में एंटरटेनमेंट जगत के सेलेब्स के साथ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, ब्यूटी ब्लॉगर, स्टैंडअप कॉमेडियन शामिल है। इसके साथ ही शो में अपना सीक्रेट बताने का नियम है जिसे फैंस पसंद कर रहे हैं।
अधिक पढ़ें- लॉकअप: कैदियों पर भारी पड़ रही हैं आजमा फलाह, अली मर्चेंट और मंदाना से लिया पंगा