रणवीर सिंह नहीं कर रहे बिग बॉस OTT होस्ट, झूठी निकली खबर
इसलिए रणवीर सिंह को शो के अप्रोच किया गया है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया था कि एक्टर पहले ही चैनल का हिस्सा रहे हैं। ऐसे में होस्टिंग बड़ा काम नहीं होगा। लेकिन अब ताजा रिपोर्ट में इस खबर को झूठ बताया गया है।
Updated : July 05, 2022 10:36 AM ISTइसलिए रणवीर सिंह को शो के अप्रोच किया गया है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया था कि एक्टर पहले ही चैनल का हिस्सा रहे हैं। ऐसे में होस्टिंग बड़ा काम नहीं होगा। लेकिन अब ताजा रिपोर्ट में इस खबर को झूठ बताया गया है।
बिग बॉस टीवी की दुनिया का सबसे बड़ा एंटरटेनिंग शो है। इसी शो की पॉपुलैरिटी को देखते हुए पिछले साल बिग बॉस OTT शुरू किया गया था जिसके होस्ट करण जौहर थे। इस शो में को जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली और अंत में दिव्या अग्रवाल शो की विनर घोषित हुई। अब इसका दूसरा सीजन चर्चाओं में हैं। हाल में खबर आई थी कि करण जौहर अपनी डेट्स के चलते दूसरे सीजन को होस्ट नहीं कर पाएंगे। इसलिए रणवीर सिंह को शो के अप्रोच किया गया है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया था कि एक्टर पहले ही चैनल का हिस्सा रहे हैं। ऐसे में होस्टिंग बड़ा काम नहीं होगा। लेकिन अब ताजा रिपोर्ट में इस खबर को झूठ बताया गया है।
पिंकविला की माने तो रणवीर बिग बॉस ott होस्ट करने जा रहे हैं इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है। रणवीर को इस शो क्र लिए अप्रोच ही नहीं किया गया है। वहीं एक्टर भी अपनी फिल्मी कमिटमेंट के चलते बिजी चल रहे हैं। ऐसे में रणवीर बिग बॉस ott बतौर होस्ट नहीं नजर आयेंगे।
वहीं एक रिपोर्ट ये भी है कि बिग बॉस 15 की विनर और रनरअप तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा बिग बॉस ott होस्ट कर सकते हैं। दोनों बिग बॉस का हिस्सा रहे हैं और इस समय इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर स्टार्स हैं। ऐसे में इन्हें बिग बॉस होस्ट करते देखना मज़ेदार होगा।
बता दें, बिग बॉस OTT का पहला सीजन शानदार रहा था। शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट, दिव्या अग्रवाल, उर्फी जावेद जैसे एक्टर्स को इसी शो में साथ देखा गया गया था। इसमें से कुछ ने बिग बॉस 15 में जगह बनाई और कुछ वापस घर चले गए। अब देखना मज़ेदार होगा कि इसके दूसरे सीजन में कौन से सेलेब्स नज़र आने वाले हैं। अनुष्का सेन को बिग बॉस OTT ऑफर करने की खबर है। हालांकि, अभी किसी भी नाम की पुष्टि नहीं की गई। मेकर्स सेलेब्स से बातचीत कर रहे हैं।