उर्फी जावेद ने स्विमिंग पूल में बिकिनी पहन लगाई आग, लेकिन यूजर्स ने कर दिए ये कमेंट्स
एक्ट्रेस ग्रीन कलर की बिकिनी पहन पर पुल में उतरी हैं और पानी से खेलती दिख रही हैं। उनका ये अंदाज़ भी फैंस को पसंद आएगा।
Updated : June 26, 2022 04:44 PM ISTएक्ट्रेस ग्रीन कलर की बिकिनी पहन पर पुल में उतरी हैं और पानी से खेलती दिख रही हैं। उनका ये अंदाज़ भी फैंस को पसंद आएगा।
बिग बॉस OTT फेम उर्फी जावेद अब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का पॉपुलर नाम बन गई हैं। उनके फैशन की तारीफ तो विदेशी डिज़ाइनर भी कर चुके हैं। उर्फी कभो बिजली की तारों से बनी ड्रेस बना लेती हैं तो कभी मौजे से बना टॉप। अब उर्फी का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस को स्विमिंग पुल में आग लगाते हुए देखा जा सकता है।
एक्ट्रेस ग्रीन कलर की बिकिनी पहन पर पुल में उतरी हैं और पानी से खेलती दिख रही हैं। उनका ये अंदाज़ भी फैंस को पसंद आएगा।
हाल में उर्फी ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्हें बिजली की तार से बनी ड्रेस में देखा जा सकता था। एक्ट्रेस ने तार को बिना काटे ही अपने लिए वो ड्रेस बनाई थी। मतलब पूरे शरीर पर सिर्फ तार को लपेट दिया गया था।
इस वीडियो पर उर्फी अजीबोगरीब कमेंट का सामना करना पड़ा था। एक यूजर ने उर्फी से 5 मीटर तार मांग लिया तो दूसरे ने उन्हें दुनिया को आठवां अजूबा बता दिया। अगले ने लिखा स्विच चालू करो। वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें ये अनोखा अंदाज़ पसंद आ रहा है।
बता दें, उर्फी जावेद पिछले साल बिग बॉस OTT में नज़र आई थीं। शो के शुरुआती दिनों में तो एक्ट्रेस के गेम और बडबोलेपन को पसंद किया गया था। लेकिन वो शो में ज्यादा दिनों तक अपनी पहचान नहीं बना पाई और जल्द गेम से बाहर हो गई। अब उर्फी अपने तरीके से खबरों में बनी रहती हैं। वो अपनी अनोखी ड्रेस में घर से बाहर कदम रखती हैं उन्हें पैपराजी स्पॉट कर लेते हैं। तो कुछ इस तरह से उर्फी खबरों में बनी रहती हैं।