राखी सावंत के फूट-फूटकर रोने का आदिल पर पड़ा असर, सबके सामने कबूली निकाह की बात
आदिल दुर्रानी ने राखी सावंत के साथ अपनी शादी की बात को कबूला लिया है। उन्होंने राखी सावंत पर जमकर अपना प्यार बरसाया है।
Updated : January 16, 2023 02:27 PM ISTआदिल दुर्रानी ने राखी सावंत के साथ अपनी शादी की बात को कबूला लिया है। उन्होंने राखी सावंत पर जमकर अपना प्यार बरसाया है।
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कहे जाने वाली राखी सावंत इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी संग अपने निकाह की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। कुछ दिनों पहले आदिल ने अपने निकाह की बात से इनकार कर दिया था। ये बात जानकर राखी सावंत का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। अब इस मामले में एक बड़ा ट्विस्ट सामने आया है। आदिल ने एक पोस्ट अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है, जिसके जरिए उन्होंने राखी सावंत अपनी शादी की बात को कबूला है।
दरअसल आदिल दुर्रानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर सेयर की है, जोकि उनके निकाह के बाद की है। तस्वीर में वो और राखी सावंत गले में वरमाला डाले हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए आदिल ने लिखा- , 'तो आखिरकार में यह अनाउंसमेंट कर रहा हूं.. मैंने कभी नहीं कहा कि मेरी और राखी की शादी नहीं हुई हैं। मुझे कुछ चीजें हैंडल करनी थी, इसी वजह से मैं चुप था। हमारी शादी खुशहाल रहे।' इसके अलावा ड्रामा क्वीन राखी सावंत भी अपने पति के पोस्ट पर कमेंट करती हुई नजर आई हैं। उन्होंने लिखा- शुक्रिया जान। बहुत सारा प्यार। आप भी यहां देखिए आदिल दुर्रानी द्वारा शेयर किया गया पोस्ट।
आदिल दुर्रानी के इस पोस्ट पर फैंस कई तरह के कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आप दोनों हमेशा साथ रहना। इसके अलावा दूसरे यूजर ने लिखा- एक ड्रामा खत्म अब दूसरे के लिए हो जाइए तैयार। वहीं, तीसरे यूजर ने लिखा- खत्म हो गया ड्रामा? लगता है बिग बॉस वालों ने साफ इनकार कर दिया इन्हें लेने से। वैसे राखी सावंत हाल ही में अपनी जिंदगी को कोसती हुई नजर आई थीं। उन्होंने बताया था कि उनकी मां को आदिल और उनकी शादी के बारे में नहीं पता है।