अफसाना खान की मेहंदी सेरेमनी में बिग बॉस के सितारों ने ऐसे लगाए चार-चांद, तस्वीरें हुई वायरल
अफसाना अपने मंगेतर से जल्द ही शादी करने जा रही हैं। ऐसे में अब उनकी मेहंदी सेरेमनी से जुड़ी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें बिग बॉस के सितारे एक साथ मजे करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
Updated : February 19, 2022 02:19 PM ISTअफसाना अपने मंगेतर से जल्द ही शादी करने जा रही हैं। ऐसे में अब उनकी मेहंदी सेरेमनी से जुड़ी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें बिग बॉस के सितारे एक साथ मजे करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
बिग बॉस 15 में नजर आ चुकीं अफसाना खान अपने मंगेतर से जल्द ही शादी करने जा रही हैं। शादी से पहले उनकी मेहंदी और हल्दी की रस्में काफी धूमधाम के साथ अदा हुई। इससे जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही हैं। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि अफसाना खान की मेहंदी के फंक्शन में बिग बॉस का हिस्सा रह चुके सितारे भी शामिल होते हुए दिखाई दिए। मेहंदी के फंक्शन में हिमांशी खुराना, उमर रियाज, रावी सावंत, डोनल बिष्ट और अक्षरा सिंह शामिल होते हुए नजर आएं। साथ ही सभी ने मिलकर अफसाना के शादी के फंक्शन में काफी रंग जमाया।
अफसाना खान और उनके मंगेतर इन तमाम रस्मों में डूबे हुए दिखाई दिए। दोनों ने ट्विनिंग करते हुए आउटफिट पहने थे, जिसमें उनका जबरदस्त स्टाइल भी देखने को मिला था। अफसाना खान ने हाथों पर अपने मंगेतर के नाम की मेहंदी लगवाई थी। उन्हें मेहंदी के साथ पोज देते हुए भी देखा गया। अफसाना खान और साज ने मेहंदी के फंक्शन पर साथ में फोटोशूट भी करवाया। उनकी मेहंदी सेरेमनी से जुड़ी तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
अफसाना की मेहंदी सेरमनी में बिग बॉस के सितारों ने लगाएं चार-चांद
अफसाना खान की मेहंदी सेरेमनी में बिग बॉस के सदस्य भी शामिल होते हुए दिखाई दिए हैं। सबने साथ मिलकर फोटोज क्लिक करवाई थी। साथ ही खूब डांस भी किया। इस खास मौके पर राखी सावंत, अक्षरा सिंह, हिमांशी खुराना और बाकी एक्ट्रेस भी साथ दिखाई दिए। साथ ही सबने मिलकर डांस भी किया।
अपनी मेहंदी फंक्शन में अफसाना बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। प्रिंटेड लहंगे में अफसाना का लुक काफी अच्छा लग रहा था।अफसाना की मेहंदी सेरेमनी में राखी सावंत ने भी हाथों पर मेहंदी लगवाई थी। वो अफसाना के साथ पोज देती हुई दिखाई दी थीं।