अली गोनी और जैस्मिन का हो गया है ब्रेकअप? एक्टर ने शेयर किया पोस्ट-देखिये
अब इनके ब्रेकअप की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। अली और जैस्मिन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ ऐसा शेयर कर दिया है जिसके बाद इनके ब्रेकअप की खबर उड़ने लगी है। फैंस कमेंट करके इस पोस्ट का मतलब पूछ रहे हैं।
Updated : April 05, 2022 03:46 PM ISTअब इनके ब्रेकअप की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। अली और जैस्मिन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ ऐसा शेयर कर दिया है जिसके बाद इनके ब्रेकअप की खबर उड़ने लगी है। फैंस कमेंट करके इस पोस्ट का मतलब पूछ रहे हैं।
अली गोनी और जैस्मिन भसीन टीवी के सबसे पॉपुलर कपल में से एक हैं। दोनों को अक्सर साथ में देखा गया है। सोशल मीडिया पर भी ये जोड़ी खुलकर अपने प्यार का इज़हार करती देखी गई है। लेकिन अब इनके ब्रेकअप की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। अली और जैस्मिन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ ऐसा शेयर कर दिया है जिसके बाद इनके ब्रेकअप की खबर उड़ने लगी है। फैंस कमेंट करके इस पोस्ट का मतलब पूछ रहे हैं।
अली ने एक ट्वीट किया है जिसमें वो जैस्मिन को गले लगाये हुए दिख रहे हैं। इस तस्वीर पर लिखा है-'हम साथ नहीं है लेकिन हमारा मन एक-दूसरे से हमेशा जुड़े रहेंगे।' अब ये पोस्ट दोनों के ब्रेकअप की तरफ इशारा कर रहा है। ये पोस्ट जैस्मिन और अली ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किया है।
— Aly Goni (@AlyGoni) April 4, 2022
जैस्मिन और अली का ये हैरान करने वाला पोस्ट देख कर उनके फैंस सदमे में हैं। कुछ फैंस ने सवाल कर कन्फर्म करने की कोशिश की है कि सच में दोनों का ब्रेकअप हुआ है या ये सिर्फ एक प्रेंक है। एक फैन ने लिखा,’क्यों क्या हुआ??? क्या किसी बात का हिंट दे रहे हो?? अब साथ नहीं हो मतलब??" तो दूसरे ने लिखा,’यह मत कहना कि आप लोगों ने ब्रेकअप कर लिया है। मैं सच में मर जाउंगी।‘ अली और जैस्मिन के कुछ फैंस ने ये भी साफ़ कर दिया है कि दोनों एक दूसरे से अलग रह रहे हैं। इनका ब्रेकअप नहीं हुआ है।
दरअसल, जैस्मिन अपनी पंजाबी फिल्म की शूटिंग के लिए लंबे समय से लंदन में हैं। वहीं अली मुंबई में बिजी हैं। ऐसे में दोनों लंबे समय से दूर रह रहे हैं। यही दूरी इन दोनों को सता रही है। अली ने ये पोस्ट जैस्मिन से दूरी होने की वजह से शेयर किया है। दोनों का ब्रेकअप नहीं हुआ है। ये साथ हैं।