अनुपमा: जमाने के सामने कैंची की तरह जबान चलाती नजर आई काव्या, कुछ इस तरह तोड़ा वनराज का गुरूर
सोशल मीडिया पर अनुपमा की पुरानी वाली सौतन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में काव्या अपने हेटर्स को खरीखरी सुनाती नजर आ रही है।
Updated : March 22, 2023 11:11 AM ISTसोशल मीडिया पर अनुपमा की पुरानी वाली सौतन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में काव्या अपने हेटर्स को खरीखरी सुनाती नजर आ रही है।
सीरियल 'अनुपमा' की कहानी में आए दिन कोई न कोई ड्रामा होता ही रहता है। शाह परिवार के लोग किसी न किसी बात पर आपस में ही लड़ाई करते रहते हैं। शाह परिवार में होने वाले झगड़ों का खामियाजा अनुपमा को भुगतना पड़ता है। अब तो काव्या भी वनराज के परिवार के लिए आफत बन गई है। काव्या ने तो अपने एक्स के साथ ही चक्कर चलाना शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं काव्या ने तो अब वनराज को भी आंख दिखानी शुरू कर दी है। इस बात का सबूत काव्या का लेटेस्ट वीडियो है।
इस वीडियो में काव्या यानी मदालसा शर्मा कैमरे के आगे कैंची की तरह जबान चलाती नजर आ रही है। जब काव्या से पूछा गया कि वो इतना क्यों जबान चलाती हैं तो उन्होंने सबकी क्लास लगा दी। काव्या ने पूछा जब लड़के बाइक, बस, ट्रक चला सकते हैं तो फिर लड़कियां अपनी जबान क्यों नहीं चला सकती हैं। ऐसा बोलकर काव्या ने सबकी जबान बंद कर दी है।
अब ये तो हर कोई जानता है कि काव्या को कोई भी लड़ाई के मामले में हरा नहीं सकता। काव्या तो पहले ही दिन से शाह परिवार की नाक में दम किए हुए है। वीडियो में काव्या गालों पर रंग लगाए नजर आ रही है। लगता है कि काव्या भी इस बार अनुपमा के साथ होली मनाने वाली है। काव्या जानती है कि अनुपमा शादी के बाद अपनी पहली होली मना रही है।
हालांकि अनुपमा की पहली होली को किसी की बुरी नजर लग गई है। अनुज होली के दिन अनुपमा के साथ लड़ाई करने वाला है। अनुज होली के मौके पर अनुपमा को छोड़कर चला जाएगा। अनुज माया के आगे हाथ पैर जोड़ेगा। माया अनुज को छोटी अनु के साथ रहने की इजाजत दे देगी। इसी के साथ अनुज अनुपमा को छोड़कर माया के साथ रहना शुरू कर देगा। ये बात जानकर अनुपमा का दिल टूट जाएगा।