एजाज खान और पवित्रा ने कर ली है सगाई? एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट की अपनी डायमंड रिंग
अपनी तस्वीर में पवित्रा एक डायमंड की रिंग फ्लॉन्ट करती नज़र आ रही हैं। एक्ट्रेस इसके साथ हैरानी जताते हुए कैप्शन भी लिखा है। हालांकि, उन्होंने अपनी सगाई की पुष्टि नहीं की है। देखिये ये खूबसूरत तस्वीर-
Updated : October 04, 2022 06:04 PM ISTअपनी तस्वीर में पवित्रा एक डायमंड की रिंग फ्लॉन्ट करती नज़र आ रही हैं। एक्ट्रेस इसके साथ हैरानी जताते हुए कैप्शन भी लिखा है। हालांकि, उन्होंने अपनी सगाई की पुष्टि नहीं की है। देखिये ये खूबसूरत तस्वीर-
Pavitra Punia Eijaz Khan
पवित्रा पुनिया और एजाज खान बिग बॉस 14में पहली बार साथ नजर आये थे। अब दोनों से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आ रही है। पवित्रा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी एक रिंग के साथ तस्वीर शेयर कर बड़ा धमाका कर दिया है। अपनी तस्वीर में पवित्रा एक डायमंड की रिंग फ्लॉन्ट करती नज़र आ रही हैं। एक्ट्रेस इसके साथ हैरानी जताते हुए कैप्शन भी लिखा है। हालांकि, उन्होंने अपनी सगाई की पुष्टि नहीं की है। देखिये ये खूबसूरत तस्वीर-
बिग बॉस 14 के दौरान ही दोनों में दोस्ती हुई और इसी शो से प्यार की शुरुआत हो गई। इन्हें अक्सर साथ देखा जाता है।लिव इन में रहने की भी खबर है। लेकिन जब बात शादी की आती है तो जवाब कुछ अलग होता है। हाल में TOI को दिए इंटरव्यू में पवित्रा ने साथ रहने को ही अपनी शादी बताया। उन्होंने कहा-‘हर कोई हमसे हमेशा हमारी शादी के बारे में पूछ रहा है लेकिन ईमानदारी से कहूं तो हम शादीशुदा हैं। जब आप किसी के साथ लंबे समय तक रहते हैं, तो आप एक-दूसरे को बॉयफ्रेंड, गर्लफ्रेंड के रूप में देखना बंद कर देते हैं। लेकिन, कब हम एक समारोह में आधिकारिक तौर पर खुद को पति-पत्नी घोषित करेंगे, यह हमारे हाथ में नहीं है।‘ फिलहाल दोनों अपने साथ के पलों को एन्जॉय कर रहे हैं। साथ ही काम पर भी फोकस कर रहे हैं।