शार्क टैंक के अश्नीर ग्रोवर ने दिखाई अपने करोड़ों के घर की एक झलक, 10 करोड़ की डाइनिंग टेबल पर की बात
अश्नीर ग्रोवर के इस घर को देख कर तो शाहरुख़ सलमान को अपना घर भी फीका लगेगा
Updated : January 24, 2023 10:24 AM ISTअश्नीर ग्रोवर के इस घर को देख कर तो शाहरुख़ सलमान को अपना घर भी फीका लगेगा
भारत पे के को-फाउंडर अश्नीर ग्रोवर अब बेशक शार्क टैंक इंडिया के दूसरे सीजन में नहीं नज़र आ रहे हैं। लेकिन अपनी लविश लाइफ को लेकर खबरों में बनी हुए हैं। हाल के अपने एक इंटरव्यू में अश्नीर ने अपने दिल्ली के घर की झलक दिखाई। इस घर को देखने के बाद आप महल के सपने देखना भूल जायेंगे। इस वीडियो में उनकी वाइफ माधुरी जैन ग्रोवर भी नज़र आ रही हैं। दोनों ने मिलकर अपने इस ग्रैंड होटल जैसे घर डिज़ाइन, फर्नीचर पर बात की।
ब्रूट इंडिया के साथ एक इंटरव्यू के दौरान, अश्नीर ने गेस्ट को अपने घर के अंदर बुलाया। उनके अपार्टमेंट के अंदर एक प्राइवेट लिफ्ट है। माधुरी ने घर के अंदर का अपना सबसे फेवरेट स्पॉट दिखाया। अश्नीर के घर में आइवरी सोफे के साथ, सोने की परत वाले कोस्टर और चाय टेबल दिखाई। इसके बाद इंटरप्रेन्योर ने खुद की एक मूर्ति दिखाई जिसे शार्क टैंक इंडिया की टीम ने सीजन एक के बाद गिफ्ट में दिया था। माधुरी ने आगे कहा, "मैं उन्हें एक शार्क के रूप में पसंद करती थी। लेकिन ये नया वर्जन भी अच्छा है।
वीडियो में आगे देखेंगे कि अश्नीर के लिविंग एरिया के साथ एक शानदार बार है जिसमें 100-150 से ज्यादा महंगी शराबों की बोतलें हैं। अश्नीर ने बताया कि ये बार उनके पिता के लिए ही होता है। इसके बाद सभी आइवरी कलर के डाइनिंग टेबले की तरफ आते हैं। इस टेबल की कीमत आपके होश उड़ा देगी। उन्होंने मजाक में कहा ‘यह टेबल सबसे बदनाम टेबल है। इसकी कीमत 10 करोड़ है, जो मेरे लिए खुद एक खबर है। मुझे लगा कि मेरे घर की कीमत 10 करोड़ रुपये है, लेकिन टेबल की कीमत 10 करोड़ रुपये है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि कैसे उन्हें घर के अंदर बड़ी टेबल लाने के लिए चरखी लगानी पड़ी। दरअसल, अश्नीर की इस टेबल को खबरों में 10 करोड़ का बताया गया था। लेकिन इंटरप्रेन्योर ने इसे सिर्फ एक अफवाह बताया।
इस बीच, उनके घर में एक बड़ा कॉरिडोर है, जिसकीमाप लगभग 50 मीटर है। ये वही जगह है जहां अश्नीर अपने वर्कआउट सेशन के दौरान दौड़ते हैं। हॉल घर के बाकी हिस्सों को उनके बच्चों, अवि और मन्नत के कमरों से जोड़ता है। वीडियो में उनकी मॉडर्न क्रीम रंग की किचन की झलक भी दिखाई गई है। उनके घर के रेफ्रिजरेटर को कई देशों के पहचान चिपकी हुई दिखाई देगी। ये सबूत है कि दोनों कई देश घूम चुके हैं।