बिग बॉस 15 में नज़र आ सकती हैं शहनाज़ गिल, मेकर्स ने मेहमान बनने के लिए किया अप्रोच
अब इसी शो से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है इस सीजन में मेहमान बनकर आने के लिए बिग बॉस 13 की सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट शहनाज़ गिल को अप्रोच किया गया है। सीजन 13 के बाद शहनाज़ आज भी उतनी ही मशहूर हैं। उन्हें शो पर देखने का फैंस इंतजार कर रहे हैं।
Updated : December 03, 2021 02:03 PM ISTअब इसी शो से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है इस सीजन में मेहमान बनकर आने के लिए बिग बॉस 13 की सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट शहनाज़ गिल को अप्रोच किया गया है। सीजन 13 के बाद शहनाज़ आज भी उतनी ही मशहूर हैं। उन्हें शो पर देखने का फैंस इंतजार कर रहे हैं।
बिग बॉस 15 में हर हफ्ते एक नया ट्विस्ट लाया जा रहा है। पिछले हफ्ते अचानक 4 कंटेस्टेंट को शो से बाहर कर पांच वाइल्ड कार्ड की एंट्री कावा दी गई थी। अब इसी शो से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है इस सीजन में मेहमान बनकर आने के लिए बिग बॉस 13 की सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट शहनाज़ गिल को अप्रोच किया गया है। सीजन 13 के बाद शहनाज़ आज भी उतनी ही मशहूर हैं। उन्हें शो पर देखने का फैंस इंतजार कर रहे हैं।
बिग बॉस की खबर देने वाले मिस्टर खबरी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि इस सीजन में शहनाज़ गिल को बतौर गेस्ट आने के लिए अप्रोच किया गया है। उन्हें कुछ हफ्ते शो में रहने के लिए कहा गया है। हालांकि, अभी एक्ट्रेस की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया है। वैसे अगर शहनाज़ बिग बॉस 15 में आती हैं तो गेम ही पलट जायेगा। फैंस उन्हें फिर से वहीं देख कर बेहद खुश होंगे।
बता दें, सिद्धार्थ शुक्ला की डेथ के बाद शहनाज़ को कम ही देखा गया है। फैंस चाहते हैं कि एक्ट्रेस सदमे से बाहर निकल कर वापस से अपने काम पर लौट जाये। वैसे अगर एक्ट्रेस शो में नज़र आती हैं तो उन्हें सिद्धार्थ की याद आना लाज़मी है। इसी शो से दोनों में दोस्ती और प्यार की शुरुआत हुई थी। अब शहनाज़ इस शो का आलेली ही हिस्सा बनेंगी या नहीं, इसका इंतजार है।