बिग बॉस 16: कार्तिक आर्यन के साथ किचन रोमांस कर रही अर्चना के मुंह से निकला भैया, अनिल कपूर ने MC स्टैन सीखी उनकी भाषा
कार्तिक को कौन भैया बोल सकता है? आदत से मजबूर अर्चना के भैया शब्द पर अब हंस रहे हैं
Updated : January 27, 2023 09:16 AM ISTकार्तिक को कौन भैया बोल सकता है? आदत से मजबूर अर्चना के भैया शब्द पर अब हंस रहे हैं
बिग बॉस 16 का ये शुक्रवार का वार कई मायनों में खास होने वाला है। लेकिन बस अफ़सोस ये है कि वर्क कमिटमेंट के चलते सलमान खान होस्ट नहीं होंगे। उनकी जगह फराह खान नज़र आयेंगी। इसके साथ ही आज बीबी हाउस में कई सेलेब्रिटी मेहमान बन कर आने वाले हैं। इसमें कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म शहजादा और अनिल कपूर अपनी वेब सीरीज ‘द नाईट मैनेजर प्रोमोट करने आ रहे हैं। अब शुक्रवार के वार का नये एपिसोड का मजेदार प्रोमो सामने आ गया है।
प्रोमो में देखा जा सकता है कि बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर रैपर MC स्टैन से उनकी बोली सीखते हुए नज़र आ रहे हैं। रैपर और एक्टर की जुगलबंदी देख कर आपको भी मज़ा आएगा होगा।
Bigg boss promo#SumbuITouqeerKhan #SumbulSquad #BiggBoss16 #ColoursTv pic.twitter.com/WBYpNf3hGH
— Trisha chowdhury (@TrishaC1993) January 26, 2023
दूसरी तरफ कार्तिक आर्यन हैं जो कंटेस्टेंट अर्चना गौतम के किचन रोमांस का सपना पूरा करते दिख रहे हैं। वैसे कार्तिक पहले भी बिग बॉस में आये हैं जब उन्होंने ऐसा ही कुछ शहनाज़ गिल के साथ भी सीन क्रिएट किया था। कार्तिक और अर्चना को देख कर आपको शहनाज़ वाला सीन जरुर याद आ जायेगा।
Bigg boss 16 promo#SumbuITouqeerKhan #SumbulSquad #BiggBoss16 #ColoursTv pic.twitter.com/SxU5SibYq3
— Trisha chowdhury (@TrishaC1993) January 26, 2023
अर्चना का किचन रोमांस का सपना पूरा करते हुए दोनों एक सीन क्रिएट करते दिख रहे हैं। इस सीन में अर्चना किचन में काम कर रही हैं। तभी पीछे से उनका हीरो कार्तिक आ जाता है। दोनों के बीच रोमांस चल ही रहा होता है तभी आदत से मजबूर अर्चना के मुंह से भैया निकल जाता है। अब ये सुनने के बाद घरवालों की हंसी छूट जाती है और कार्तिक तो अपने इमोशन रोक ही नहीं पाते।
बता दें, बिग बॉस 16 का फिनाले अब ज्यादा दूर नहीं है। आठ कंटेस्टेंट में से आज या कल टीना दत्ता की विदाई होने वाली वही। ऐसे में फिनाले के और करीब जाने वालों में बचे हुए 7 कंटेस्टेंट ही होंगे। ऐसा भी माना जा रहा है कि अगले हफ्ते फिनाले से ठीक पहले एक और सदस्य घर से बेघर हो सकता है।